BREAKING NEWS
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपना
No menu items available
BREAKING
अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहालीनचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

अनंतविजयम एकेडमी में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर होगी बहाली
1 day ago
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
3 weeks ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
3 weeks ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
4 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
4 weeks ago
Advertisement

एनीमिया से बचाव के लिए कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर दी जाएगी आयरन की गोलियां व सिरप

आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया जा चुकी है आईएफए की गोलियां व बोतल चुनाव बाद अपने अपने क्षेत्रों में कुपोषित...

आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया जा चुकी है आईएफए की गोलियां व बोतल

चुनाव बाद अपने अपने क्षेत्रों में कुपोषित बच्चों को चिह्नित करेंगी आशा कार्यकर्ताएं

बक्सर, 03 जून | एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम का सपना तभी संभव हो सकेगा, जब जिले को एनीमिया को मुक्त किया जा सके। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में कुपोषित व एनीमिया के लक्षण वाले बच्चों को चिह्नित करना है।

साथ ही, उम्र और वर्ग के अनुसार सभी बच्चों के बीच आयरन फॉलिक एसिड की गोलियां व सिरप का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होते ही इस अभियान को गति दी जाएगी। ताकि, छह माह से लेकर 19 साल तक के बच्चों और किशोरियों को एनीमिया की चपेट में आने से बचाया जा सके।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि एनीमिया खून की कमी से होने वाली बीमारी है। जो किसी भी उम्र में व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। लेकिन, इसकी चपेट में बच्चे, किशोरियां व गर्भवती महिलाएं ही सबसे ज्यादा आते हैं।

ऐसे में उनको एनीमिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग तत्पर है। जिसके तहत इस वित्तीय वर्ष में भी एनीमिया से बचाव के लिए जिले के पात्र लाभुकों के बीच आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियां व सिरप का वितरण किया जाता है।

पांच से नौ वर्ष तक के बच्चों खिलाई गई आईएफए की गुलाबी गोलियां

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में बक्सर जिले में छह से 59 माह के बच्चों के बीच आयरन सिरप, पांच से नौ वर्ष तक के बच्चों के बीच आईएफए की गुलाबी गोलियां और 10 से 19 वर्ष तक के बच्चों के बीच आईएफए की नीली गोलियों का वितरण किया गया है।

इसके लिए 2011 के जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या का 11.3 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित कर छह से 59 माह के 120854 बच्चों के बीच सिरप का वितरण किया गया। वहीं, जनसंख्या के 14.4 प्रतिशत लक्ष्य के अनुसार 311630 बच्चों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 49300 बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोलियां खिलाई गई।

इसके अलावा 10 से 19 वर्ष तक के बच्चों के लिए 478405 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिनमें स्कूलों के माध्यम से 128246 व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 164538 बच्चों को आईएफए की नीली गोलियां खिलाई गई।

बुधवार व गुरुवार को स्कूली बच्चों को खिलाई जाएगी गुलाबी गोलियां

सदर प्रखंड के प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि आईएफए की गोलियों और सिरप के वितरण को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया जा चुका है। जिसमें उन्हें बताया गया है कि 6 से 59 माह के बच्चों को ऑटो डिस्पेंसर के द्वारा आईएफए सिरप के अनुपूरण भी कराना है।

इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताह में दो बार बुधवार व शनिवार को लाभुक माताओं को छह माह के लिए एक बोतल बांटेंगी। साथ ही, ये भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बुधवार व गुरुवार को विद्यालय के माध्यम से गुलाबी गोली का अनुपूरण कराया जाये।

वहीं, गृह भ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता सप्ताह में एक बार (बुधवार) को 5 से 9 वर्ष के विद्यालय ना जाने वाले बच्चों को गुलाबी गोली का अनुपूरण करवाना सुनिश्चित करेंगी। साथ ही, 10 से 19 साल तक के किशोर-किशोरियों को हर हफ्ते आईएफए की एक नीली गोली देना सुनिश्चित करेंगी।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top