BREAKING NEWS
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
No menu items available
BREAKING
उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सव

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
3 days ago
समस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानित
4 days ago
रोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहल
3 weeks ago
धरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम
1 month ago
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपण
2 months ago
Advertisement

पटना: एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक ने किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 

10 अगस्त से 13 जिलों में चलेगा एमडीए राउंड, 5 जिलों में तीन एवं शेष 8 जिलों में दो तरह...

10 अगस्त से 13 जिलों में चलेगा एमडीए राउंड, 5 जिलों में तीन एवं शेष 8 जिलों में दो तरह की खिलाई जाएंगी दवाएं  

लगभग 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को दवाएं खिलाने का है लक्ष्य 

पटना: गुरूवार को एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी ने राज्य फाइलेरिया कार्यालय का दौरा कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने फाइलेरिया के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद एवं डब्ल्यूएचओ के एनटीडी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय सहित

फाइलेरिया के राज्य सलाहकार डॉ. अनुज सिंह रावत, फाइलेरिया कार्यालय से प्रभात कुमार सहित पिरामल, पीसीआई एवं सीफार के राज्य स्तरीय अधिकारीयों से भेंट कर एमडीए को लेकर राज्य द्वारा की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की. डॉ. जोशी के साथ डब्ल्यूएफजेसीएफ से डॉ. माणिक रेलन भी साथ रहे.

तैयारियों का लिया जायजा

डॉ. जोशी ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले एमडीए राउंड की तैयारियों पर बात करते हुए दवा आपूर्ति, एमडीए राउंड की डेली मॉनिटरिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुकृत्य एप, ट्रैकर, सीएचओ को शामिल करना सहित एमएमडीपी किट वितरण के पर्यवेक्षण को लेकर जानकारी ली. जिसपर डॉ. परमेश्वर प्रसाद एवं डॉ. राजेश ने सभी मुद्दों पर की जाने वाली तैयारियों पर डॉ. पंत को जानकारी दी. 

शत-प्रतिशत एमडीए कवरेज करने का लक्ष्य

फाइलेरिया के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा राज्य में 10 अगस्त से 13 जिलों में एमडीए अभियान चलाया जाएगा. जिसमें दरभंगा, लखीसराई, रोहतास, समस्तीपुर एवं पूर्णिया यानी 5 जिलों में तीन तरह की दवाएं खिलाई जाएगी.

वहीं, 8 जिलों यानी बक्सर, भोजपुर,किशनगंज,मधेपुरा,मधुबनी,नालंदा, नवादा एवं पटना में दो तरह की दवाएं खिलाई जाएंगी. इस दौरान लगभग 3.5 करोड़ से अधिक की आबादी को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस बार के राउंड में शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. इसको लेकर तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. जिसमें फाइलेरिया मरीजों की लाइन लिस्टिंग, जिला स्तर पर नाईट ब्लड सर्वे(एनबीएस)को लेकर बैठक एवं राज्य स्तर पर एनबीएस टीम की बैठक आदि जैसी तैयारी की जा रही है. 

राज्य एवं जिला स्तर पर की जा रही तैयारियां

डॉ. प्रसाद ने बताया कि एमडीए को सफ़ल बनाने के लिए जिला से लेकर राज्य स्तर पर कई तरह की कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. जिसमें राज्य स्तर पर एनबीएस एवं एमडीए को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण, राज्य स्तर पर डीसीएम एवं डीएनएंडई का संवेदीकरण एवं

स्टेट टास्क फ़ोर्स की बैठक शामिल है. वहीं, जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन बैठक, माइक्रो-प्लान का निर्माण, जिला एवं प्रखंड स्तरीय सुपरविजन प्लान बैठक के साथ रैपिड रेस्पोंस टीम का गठन जैसी गतिविधियाँ भी शामिल हैं.

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top