BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
1 week ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
1 week ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
3 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

बेतिया : फाइलेरिया की दवा पूरी तरह से है सुरक्षित, सभी करें सेवन

उल्टी, चक्कर, या बुखार जैसे हल्के साइड इफेक्ट से न घबराएं दवा सेवन के बाद पानी ज्यादा पिएं बेतिया। फाइलेरिया...

उल्टी, चक्कर, या बुखार जैसे हल्के साइड इफेक्ट से न घबराएं

दवा सेवन के बाद पानी ज्यादा पिएं

बेतिया। फाइलेरिया की दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी स्वस्थ व निर्धारित उम्र के लोग आशा या स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में उनके सामने सेवन जरूर करें। ये बातें जिले के डीभीडीसीओ डॉ हरेंद्र कुमार ने कहीं। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में लोगों को दवा खाने के बाद उल्टी, बुखार और चक्कर जैसी मामूली समस्या आयी है, इससे उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

कहा कि फाइलेरिया की दवा का सेवन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के खून में फाइलेरिया के कीटाणु होते हैं, गोली खाने पर फाइलेरिया के कीटाणु के मरने के कारण हल्का बुखार, सिर में दर्द, उल्टी या चक्कर की शिकायत हो सकती है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ये लक्षण कुछ समय बाद समाप्त हो जाते हैं। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम फाइलेरिया रोधी दवा खिला रही है। एक भी व्यक्ति दवा खाने से वंचित नहीं रह जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने बताया कि माइक्रो-प्लान के अनुसार कार्य को संपादित किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम की निगरानी भी अधिकारियों के द्वारा की जा रही है।

साल में एक बार दवा का करना है सेवन

सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन के बाद पानी ज्यादा पिएं,फाइलेरिया से बचने के लिए साल में एक बार इसका सेवन करना है। दवा सेवन हेतु इस बात का ध्यान रखना है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों को दवा नहीं खिलाना है ।

उन्होंने बताया कि जागरुकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव है, इसलिए आसपास के लोगों को दवा का महत्व बताएं, क्योंकि फाइलेरिया हाथी पाँव से ग्रस्त होने पर व्यक्ति का जीवन अपंग की तरह हो जाता है। फाइलेरिया का इलाज सम्भव नहीं है, इससे बचने के लिए सर्वजन दवा का सेवन करना बहुत ही आवश्यक है।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top