BREAKING NEWS
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयास
No menu items available
BREAKING
विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्पमांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्षबीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोहडीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरणडायट डुमरा में ई-शिक्षा डिजिटल पत्रिका का भव्य वार्षिकोत्सवअजय ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचमडुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

विद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
6 days ago
मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों ने भरी हुंकार, बक्सर में एकदिवसीय सम्मेलन,
7 days ago
बक्सर बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रतीक कुमार चतुर्वेदी बने अध्यक्ष
2 weeks ago
बीपीएससी में 15वीं रैंक लाकर मधुबाला बनीं आरडीओ, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह
2 weeks ago
डीएम साहिला ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
3 weeks ago
Advertisement

वीर कुंवर सिंह कृषि कालेज में हुई फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला, किसानों को बांटा ज्ञान

डुमरांव. वीर कुंवर सिंह कृषि कालेज के बहुदेश्यीय भवन में बुधवार को जल जीवन हरियाली के तहत फसल अवशेष प्रबंधन...

डुमरांव. वीर कुंवर सिंह कृषि कालेज के बहुदेश्यीय भवन में बुधवार को जल जीवन हरियाली के तहत फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन अतिथि के तौर पर उपस्थित डीएम अंशुल अग्रवाल, कालेज के प्राचार्य सह अधिष्ठाता प्रो मुकेश कुमार सिन्हा, डा देवकरण केवीके, बक्सर, डा शोभा रानी केवीके रोहतास, डा पीके द्विवेदी केवीके आरा, उन्नतशील मुजफ्फरपुर के आनंद कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.

डीएम ने अपने संबोधन में कहां कि यह पहला कार्यक्रम कृषि कालेज में है. किसानो को पराली न जलाने की अपील को वो प्राथमिकता में रखते हैं, सभी जगह यही अपील करते हैं कि किसान पराली न जलाएं. उन्होंने कहा कि जिले में पराली जलाने से सैकड़ों किसानों की डीबीटी रद्द हुई.कार्यशाला में तीन जिलों के किसान, कृषि वैज्ञानिक सहित कृषक प्रतिनिधि भी मौजूद रहें.

इस दौरान फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को जानकारी दी गई और पराली जलाने के बजाय इसके अन्य विकल्पों पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों ने भी जानकारी ली. मंच का संचालन वैज्ञानिक डा. चित्रा शुक्ला एवं डा. सुमन कुमारी ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी वैज्ञानिकों ने अपनी अपनी बातों को रखा. सभी ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में ज्यादा कमी हो रही है, इस कारण कई स्थानों की मिट्टी बंजर भी हो रही है.

कार्यशाला में बताया गया कि खेत में फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषण के साथ मृदा को भी नुकसान पहुंचता है. फसल अवशेष प्रबंधन की कार्यशाला में पहुंचे विशेषज्ञों ने इसकी बेहतर जानकारी दी.

खेतों में किसान पराली आदि जलाकर प्रदूषण फैलाने के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी क्षीर्ण कर देते थे, जबकि इस कार्यशाला में यही सिखाया गया कि किस तरह से खेतों में फसल अवशेष का प्रबंध करना है. मौके पर डा एके जैन, डा उदय कुमार, डा सुदय प्रसाद, सुबोध कुमार, डा रंजीत कुमार, शाहीन नाज, डा प्रदीप कुमार, डा रियाज अहमद, कृषक प्रतिनिधि आनंद कुमार ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहें.

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top