BREAKING NEWS
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मध्य विद्यालय नाथनगर 01 में हुआ पौधारोपणभारत 1947 बनाम भारत 2047 विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का सपनाविद्यालय को गोद लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प
No menu items available
BREAKING
नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएंविभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवणहुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीदसबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाईचिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानितराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव ने बक्सर जिले का किया दो दिवसीय भ्रमण, राजस्व कार्यों एवं भूमि संबंधी सेवाओं की समीक्षाप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह संपन्न भारतीय संस्कृति, गुरु-परंपरा, विज्ञान और समाजसेवा का अनूठा संगमप्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा का राज्य अलंकरण समारोह 20 सितंबर को कुरुद मेंउत्क्रमित हाई स्कूल बरही, केवटी, दरभंगा की शिक्षिका वसुंधरा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानसमस्तीपुर के रोसड़ा में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह, 10 राज्यों के 185 शिक्षक हुए सम्मानितरोज़ की पहली दस्तक, बच्चों के चेहरे पर मुस्कान : वीणा कुमारी जी की ओर से एक अनोखी पहलधरती को बचाने एवं अंगदान करने के संकल्प के साथ पदयात्रा का हुआ विराम

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नचाप पंचायत में लगा सेवा सेतु सह सहयोग शिविर, डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
7 days ago
विभिन्न पंचायतों में आयोजित सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का अनुश्रवण
7 days ago
हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर : माधुरी देवी की सिलाई मशीन बनी नई उम्मीद
2 weeks ago
सबका सम्मान, जीवन आसान” के साथ जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी के जन सुनवाई में 160 आवेदनों पर हुई सुनवाई
2 weeks ago
चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित
2 weeks ago
Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के पंचायतों में होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

फारबिसगंज के किरकिचिया व ढोलबज्जा पंचायत में स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर हुई यात्रा की शुरुआत शिविर में विभिन्न रोगों की...

फारबिसगंज के किरकिचिया व ढोलबज्जा पंचायत में स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर हुई यात्रा की शुरुआत

शिविर में विभिन्न रोगों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजना के प्रति किया गया लोगों को जागरूक

अररिया। देश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की शुरुआत की गई है। इसके तहत देश के हर एक जिले के सभी पंचायतों में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा।

शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी व इसका लाभ उठाने के लिये प्रेरित किया जायेगा।

जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत किरकिचिया व ढोलबज्जा पंचायत से विधिवत शुरुआत की गयी। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों की जांच करते हुए लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

यात्रा की सफलता को लेकर की गयी जरूरी तैयारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी इनायत खान की अगुआई में विशेष टीम गठित की गयी है। इसमें उप विकास आयुक्त संजय कुमार को जिला नोडल अधिकारी व अन्य प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। जिलास्तरीय निगरानी समिति द्वारा पंचायत स्तर पर संकल्प यात्रा के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण करते हुए इसकी सफलता में उचित सहयोग प्रदान करेगा।

वहीं प्रखंड स्तर पर संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य जांच के लिए चयनित स्थल व निर्धारित तिथि का दो दिन पूर्व से संबंधित पंचायत में व्यापक प्रचार किया जाना है। ताकि लोगों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

सभी पंचायतों में होगा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जिलाधिकारी इनायत खान ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसे लेकर जरूरी तैयारियां की गयी हैं।

इसके तहत सभी पंचायतों में हर दिन प्रथम पाली में एक पंचायत व दूसरी पाली में दूसरे पंचायत में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किये जायेंगे। इस क्रम में केंद्र व राज्य सरकार चलाये जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराते हुए उन्हें इसका लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।

इसे लेकर जिला व प्रखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है। जो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में समुचित सहयोग प्रदान करेगा।

शिविर में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि संकल्प यात्रा के क्रम में पंचायत वार आयोजित स्वास्थ्य शिविर में संभावित टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग, निक्षय मित्र निबंधन, निक्षय पोषण योजना लाभ से लाभुकों को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

एनसीडी सेवाओं के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, सहित अन्य रोगों की स्क्रीनिंग का इंतजाम शिविर में उपलब्ध होगा। संबंधित आशा व अन्य कर्मियों की मदद से लोगों को परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति जागरूक किया जायेगा।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान हेल्थ कार्ड योजना, आभा आईडी कार्ड निर्माण से जुड़ी सुविधाएं शिविर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा शिविर में भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये देश के सभी पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ से जोड़ा जा सके।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top