BREAKING NEWS
डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललकबदलाव की मिसाल बना प्राथमिक विद्यालय इकबाल पार्षद टोला, मजगामाप्रसार भारती आकाशवाणी पर सोनी वर्षा की आवाज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का प्रसारणप्राथमिक विद्यालय राधानगर कस्बा, पूर्णिया में पोषण एवं एनीमिया जागरूकता गतिविधि आयोजित
No menu items available
BREAKING
डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजितप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानितसमाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधितगार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानितनवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशपीबीएल गतिविधि हेतु जिला टीम रवाना, छात्र-छात्राओं में उत्साहकस्बा (पूर्णिया) में अनोखी पहल : प्राथमिक विद्यालय राधानगर में शुरू हुआ “साबुन बैंक”कैम्ब्रिज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक परिभ्रमणजलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण तथा पेड़–पौधों की सुरक्षा पर बच्चों को किया गया जागरूककेदार मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ विधायक राधा चरण सेठ ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने अस्पताल का किया लोकार्पणडुमरांव में फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक खेल महोत्सव “उड़ान” शुरू, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य उद्घाटनवंचित बेटियों में जगी शिक्षा की नई रोशनी, प्रधान शिक्षिका के प्रयास से क्षेत्र की बच्चियों में फिर जागी पढ़ने की ललक

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डायट डुमरा में “नैतिक विवेक की शक्ति के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
14 hours ago
प्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा कस्बा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो व मैडल देकर किया गया सम्मानित
4 days ago
समाहरणालय में जिला समन्वय समिति की बैठक, रामनवमी व महावीरी पूजा पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित
5 days ago
गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में प्रधान शिक्षिका कुमारी प्रीतिका होंगी सम्मानित
1 week ago
नवोन्मेषी बच्चों ने जुगाड़ से बनाई उपयोगी सामग्री, ईको क्लब गतिविधि के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
2 weeks ago
Advertisement

चयनित पंचायतों में एसीएफ के दौरान न छूटे टीबी के लक्षण वाले एक भी मरीज : सिविल सर्जन

22 पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा डोर...

22 पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि

फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा डोर टू डोर सर्वे का किया जा रहा नियमित अनुश्रवण

बक्सर, 27 नवंबर | प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत पहल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक प्रखंड के दो-दो पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों को 31 दिसंबर तक टीबी मुक्त बनाना है।

जिसको लेकर सभी चयनित पंचायतों में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी चयनित पंचायतों में फ्रंटलाइन वर्कर्स के माध्यम से घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज करने के साथ साथ उनकी जांच के लिए सैंपल भी लिए जा रहे हैं।

ताकि, इन टीबी के लक्षण वाले मरीजों में से टीबी से ग्रसित मरीजों की खोज की जा सके। इस क्रम में प्रतिदिन एसीएफ का अनुश्रवण भी किया जा रहा है। ताकि, अभियान में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके। साथ ही, अभियान की प्रगति पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा नजर बनाए हुए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि एसीएफ के दौरान लक्षणों की पहचान सबसे ज्यादा जरूरी है।

इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को निर्देशित किया गया है कि वो गंभीर बीमारियों के मरीजों मसलन डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कुपोषण आदि मरीजों में भी टीबी की जांच करेंगी। क्योंकि, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में टीबी होने की संभावना प्रबल होती है। जिसको देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि टीबी मुक्त पंचायत पहल के अंतर्गत चयनित पंचायतों में एसीएफ के दौरान टीबी के लक्षण वाले एक भी मरीज न छूटे।

250740 लोगों में करनी है टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि एसीएफ के तहत 22 चयनित पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत सर्वे किया जा रहा है। इन पंचायतों में 250740 लोगों में टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज करनी है। साथ ही, टीबी के नए मरीजों का कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी किया जाएगा। वहीं, टीबी मरीजों के परिजनों को भी टीबी रोधी दवाओं का सेवन कराया जायेगा।

ताकि, टीबी के संभावित संक्रमण प्रसार पर काबू पा जा सके। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में एक जनवरी से लेकर 31 अक्टूबर के बीच 217 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसको देखते हुए इन पंचायतों में 7868 लोगों के सैंपल जांच का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 37 प्रतिशत हो लक्ष्य प्राप्ति की जा सकी है। 31 दिसंबर तक हरहाल में लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जायेगा।

लोगों में लक्षणों की जानकारी का अभाव

सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कृतपुरा पंचायत में भी डोर टू डोर सर्वे का काम चल रहा है। जहां एसीएफ के दौरान 49 लोगों का सैंपल लिया गया है। इस क्रम में जिला यक्ष्मा केंद्र के डीपीसी कुमार गौरव ने स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत सभी आशा कर्मियों के साथ रिव्यू बैठक की। जिसमें सीएचओ श्वेता सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की खोज की जा रही है।

इस दौरान यह पाया गया कि ग्रामीण स्तर पर अभी भी लोगों में टीबी का लक्षणों की जानकारी का अभाव है। जिसे देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान, जांच, इलाज और बचाव की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भी लोगों को जागरूक किया जायेगा।

न्यूज़ डेस्क

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top