BREAKING NEWS
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथफाउंडेशन स्कूल, डुमरांव का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणामकैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, दीप्ति चौहान बनीं टॉपरसीतामढ़ी जिले में मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर
No menu items available
BREAKING
डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानितरामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्रीभीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय रायVoice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XIIगुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार प्रदर्शनकुरूद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का स्वर, सीड बॉल निर्माण कार्यशाला में जुटे प्रकृति शिक्षण और विज्ञान यात्रा के संचारकघर-घर पहुंच रही शिक्षा : शिक्षिका सुषमा कुमारी का अनोखा प्रयासप्राथमिक विद्यालय पार्षद टोला मजगामा के पोषक क्षेत्र भ्रमण में बच्चों को दी गई आपदा प्रबंधन की जानकारीडुमरांव में बसंत न्यूरोकेयर क्लिनिक का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक न्यूरोलॉजी सेवाएंNMMSS में सफल विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों को भी मिला सम्माननाथनगर विद्यालय में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

डुमरांव की बेटी तनिषा ने बढ़ाया जिले का मान, पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी भटींडा चंडीगढ़ में गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित
6 days ago
रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित होगी : मुख्यमंत्री
7 days ago
भीषण गर्मी में जल संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ‘जल पुत्र’ अजय राय
1 week ago
Voice & Vision Academy Opens Admissions for NIOS Grade X & XII
2 weeks ago
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव कुमार को मिला “अनसंग हीरोज अवार्ड 2026”
2 weeks ago
Advertisement

वैशाली : डीडीसी ने कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमि मुक्ति की दवा

– 20 छात्राओं को डीडीसी ने अपने हाथों से दी दवा  – 27 तारीख को चलाया जाएगा मॉप अप राउंड...

– 20 छात्राओं को डीडीसी ने अपने हाथों से दी दवा 

– 27 तारीख को चलाया जाएगा मॉप अप राउंड

वैशाली। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को डीडीसी चित्रगुप्त कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर डीडीसी द्वारा करीब 20 छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गयी। उद्घाटन के मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ उदय नारायण सिन्हा ने एल्वेंडाजोल की गोली के फायदे भी बताए।

उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ फैक्टशीट: 2020 के अनुसार दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक लोग या दुनिया की आबादी का 24 प्रतिशत एसटीएच संक्रमण से संक्रमित हैं।  वहीं सीएस डॉ श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि छूटे हुए बच्चों तथा किशोरों के लिए 27 सितंबर को इसका मॉप अप राउंड चलाया जाएगा।

यह गोली एक से 19 वर्ष तक के बच्चों में उनके उम्र के अनुसार खिलाई जाती है। जिले की जिस आबादी वर्ग को यह दवा दी जानी थी वह करीब 19 लाख 38 हजार थी। मौके पर स्कूल के प्राचार्य उपेंद्र कुमार शिक्षा विभाग से डॉक्टर उदय एआरपी स्वास्थ्य विभाग से डीआईओ डॉक्टर उदय नारायण सिंहा, डब्ल्यूएचओ से डॉ श्वेता, यूनिसेफ से मधुमिता एवं जिला स्वास्थ्य समिति से डीसीएम निभा रानी सिन्हा उपस्थित थी।

कृमि संक्रमण के लक्षण

गंभीर कृमि संक्रमण से दस्त पेट में दर्द कमजोरी उल्टी और भूख ना लगना सहित कई सारे लक्षण हो सकते हैं। बच्चे में कृमि की मात्रा जितनी अधिक होगी उसमें संक्रमण के लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों एवं किशोरों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं।

डी वार्मिंग के फायदे

-रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि। 

-स्वास्थ्य और पोषण में सुधार।

-एनीमिया में नियंत्रण।

-समुदाय में कृमि के फैलाव में कमी।

-सीखने की क्षमता और कक्षा में उपस्थिति में सुधार। 

-वयस्क होने पर काम करने की क्षमता और आय में बढ़ोतरी।

अभय कुमार

Author at DUMRAON NEWS EXPRESS

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top