डुमरांव. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित ने पार्टी संगठन के मंडल अध्यक्षों की मनोनित सूचि जारी किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूचि में चुनमुन वर्मा को डुमरांव नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनित किया है. जिलाध्यक्ष के इस मनोनयन पर स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ताओं में शिवजी कसेरा, टुनटुन सिंह, बीरबल चौधरी, अजय सिंह, सुनिल सिद्धार्थ, शक्ति राय, मनोज वर्मा, सरयू राय, दीपक यादव, पवन बजाज एवं पिकीं पाठक आदि ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है. इसी प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा नंदन के पूर्व मुखिया राजीव कुमार पाठक को डुमरांव ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष, चौगाई का मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, अजय कुमार वर्मा को बक्सर नगर मंडल अध्यक्ष, विनोद तिवारी को ब्रह्मपुर का मंडल अध्यक्ष, सिमरी का अनु तिवारी को मंडल अध्यक्ष, सोनू राय को चौसा ग्रामीण का मंडल अध्यक्ष एवं केसठ का मंडल अध्यक्ष रतन बारी आदि को मनोनित किया गया है.