डुमरांव. बक्सर विधान सभा के निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी का असामयिक निधन सोमवार को हो गया, इनके निधन से संपूर्ण बक्सर स्तब्ध हैं। श्री चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में क्रीड़ा मंच से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की थी, दो दशक से पार्टी के जागरूक कार्यकर्ता रहें। फिलवक्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य थे। इनके असामयिक निधन से बक्सर का एक एक कार्यकर्ता स्तब्ध है।
इनके निधन पर भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट आरके भगत, बलराम पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद भगत, राजू खरवार, मनोज जायसवाल, विनोद पासवान, धनेज पासवान, अमर पासवान, चुनमुन वर्मा, निहार रंजन, सतीश ठाकुर, प्रो. राजेंद्र प्रसाद, शीला त्रिवेदी, सुनीता राय, दीपाली विश्वाश, प्रमिला पांडे, वीना जायसवाल, राष्ट्र सेविका समिति के विभाग कार्यवाहिका ओम ज्योति भगत, जिला संपर्क प्रमुख बबिता सोनी, सीमा मिश्रा, भाजपा बक्सर संसदीय क्षेत्र प्रभारी अनिल स्वामी, अनंत कुमार, बसंत राय, प्रभु यादव सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया है।