28 फरवरी को आयोजित विश्वामित्र महोत्सव में गायक विनोद राठौड़ सहित स्थानीय कलाकार बिखेरेंगे जलवा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर. 28 फरवरी 2024 को जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड बक्सर अंतर्गत विश्वामित्र महोत्सव 2024 का आयोजन किला मैदान बक्सर में किया जा रहा है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से विश्वामित्र महोत्सव की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद तड़का वध (सिनेमेड एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति), विनोद राठौड़ (गायक), स्पीड डांस ग्रुप, आर्यन बाबू (भोजपुरी गायक), चांदनी मुखर्जी (गायिका) एवं साकार कलाकृति ग्रुप के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर बक्सर जिलें के सभी जिलेवासी सादर आमंत्रित हैं.

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें