रेलयात्री कल्याण समिति शाखा डुमराँव की हुई मासिक समीक्षात्मक बैठक, निर्णय गया लिया

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमराँव. रविवार को रेलयात्री कल्याण समिति शाखा डुमराँव की मासिक समीक्षात्मक बैठक डुमराँव चौक स्थित समाजसेवी अमरनाथ केशरी के आवास पर आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मुन्ना यादव तथा संचालन नगर अध्यक्ष दिलीप केशरी ने किया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में शामिल लोगों ने एक स्वर से पुर्व की प्रस्तावित मांगो का समर्थन किया तथा जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिनांक 16-06-23 दिन शुक्रवार को सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे तथा रेल प्रशासन द्वारा डुमराँव स्टेशन की लगातार की जा रही उपेक्षा तथा सौतेला व्यवहार के विरोध में डुमराँव राजगढ़ से डुमराँव स्टेशन तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा तत्पश्चात सांसद महोदय का पुतला दहन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित शाखा संरक्षक डॉ एस के सैनी ने कहा कि रेलयात्री कल्याण समिति रेलयात्रियों की मुलभुत सुविधाओं, स्टेशनों के विकास एवं गाड़ियों के ठहराव के लिए कटिबद्ध है। डुमराँव स्टेशन के विकास के लिए हमलोगों का चरणबद्ध आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। शाखा अध्यक्ष मुन्ना यादव और उपाध्यक्ष छोटे सिंह ने कहा कि बक्सर सांसद सह मंत्री अश्विनी चौबे द्वारा लगातार डुमराँव स्टेशन की उपेक्षा एवं सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसके विरोध में दिनांक 16-06-23 दिन शुक्रवार को डुमराँव राजगढ़ से डुमराँव स्टेशन तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा

तत्पश्चात सांसद का पुतला दहन किया जाएगा। शाखा संरक्षक अब्दुल आदमी हाशमी ने कहा कि डुमराँव स्टेशन के हक और हकुक की लड़ाई हमलोग सदैव लड़ते रहेंगे, इसके लिए जान की बाजी लगा देगे लेकिन अपना हक लेकर रहेंगे। बैठक में उपस्थित मुख्य लोगों में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह के आलावा डाॅ एस के सैनी, अनील गुप्ता, भुवर सिद्दीकी, अमरनाथ केशरी, मास्टर कलीम खान, समाजसेवी शमीम मंसुरी,अब्दुल आलीम हाशमी, छोटे सिंह, अखिलेश केशरी, पप्पू तिवारी, शंभु चौरसिया, शिवजी तिवारी, बिजली राम सहित काफी लोग थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें