बिहार दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. बिहार दिवस पर जिला प्रशासन बक्सर द्वारा  दो दिवसीय सांस्कृतिक का समापन शुक्रवार की देर शाम संपन्न हुआ। बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान परिसर में दूसरे दिन कलाकारों को देखने के लिए शहर की जनता का हुजूम देखा गया। कार्यक्रम अपने भव्य रूप में पूरे शबाब पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रशासन बक्सर के वरीय पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, रेडक्रॉस पदाधिकारी के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। ईश्वर आराधना आगत अतिथियों का स्वागत बिहार गीत, बिहार प्रार्थना गीत से आवाज हुआ। 

साक्षरता कर्मी द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु एक सांकेतिक वृक्षारोपण भी जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। मंच संचालन का दायित्व डॉ मनीष कुमार शशि और प्रमोद चौबे ने संयुक्त रूप से निभाया। कार्यक्रम सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शकों ने महसूस किया। जिनमें अनीता यादव, विपिन कुमार, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ पम्मी राय, डॉ प्रभात, प्रवेश कुमार, करण मनीष कुमार, डॉ तेज बहादुर की भूमिका महत्वपूर्ण रहे।

बिहार स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन बक्सर द्वारा 22 और 23 मार्च के शाम 6:00 बजे से 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।कार्यक्रम में जिला के कलाकारों ने जो मंच पर दर्शकों को काफी प्रभावित किया। 

- Advertisement -

उनके नाम शांभवी श्री, संजू श्रीवास्तव, उषा कुमारी, गुड्डू पाठक, प्रीति कुमारी, कोमल प्रिया, तृप्ति, श्रेया माही, सोनी, सृष्टि, प्रिया, विकास कश्यप, दीप्ति, हीरो जैकसन ग्रुप के कलाकार, साक्षरता कर्मी काला जत्था कलाकार समूह, विजय लाल शर्मा , लालसा कुमारी, आचार्य फुलेंद्र, सुनीता कुमारी, मीना विश्वकर्मा, पूजा कुमारी रही।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें