नालंदा : शहर से गांव तक जंगल से पहाड़ तक शराब के लिए खाक छान रही राजगीर थाने की पुलिस

यह भी पढ़ें

- Advertisement -


बिहार शरीफ/अविनाश पांडेय : 1 अप्रैल 2016 को बिहार देश का 5वां ऐसा राज्य बन गया जहां शराब पीने और जमा करने पर प्रतिबंध लग गया। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त सजा का प्रावधान किया गया। बिहार के छपरा जिले में हाल ही में ऐसी ही शराब के कारण करीब 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। बावजूद इसके शराब तस्करी व इसके निर्माण का खेल जारी है। पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब की खोज में पसीना बहा रही है।

बिहार के नये डीजीपी आर एस भट्ठी भी योगदान के तत्काल बाद पूरे पुलिस महकमे को अपने संबोधन में शराब के निर्माण , इसके तस्करी व बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को शराब की तस्करी,इसके निर्माण व बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया हुआ है।

देखिये कैसे शराब की खोज में राजगीर पुलिस जंगल व पहाड़ी क्षेत्र में कर रही है मेहनत


नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटक क्षेत्र में शुमार राजगीर के हरे भरे जंगलों,प्राकृतिक दृश्यों और पंच पहाड़ियों के बीच बसे राजगीर के जंगलों व पहाड़ के बीच शराब तस्करों को दौङा रही है। शराब के विरुद्ध काॅबिंग आपरेशन चलाया जा रहा है। अमूमन राजगीर क्षेत्र के सुदूरवर्ती क्षेत्रों शराब तस्करी व इसके निर्माण कार्य में शराब माफिया लगे रहते है। पुलिस अपने सीमित संसाधन में शराबबंदी को लेकर मेहनत कर रही है।

इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद अपनी टीम के साथ राजगीर वैसे दुर्गम मार्ग पर पैदल गश्ती कर के शराबबंदी को सफल बनाने के अभियान पर जुटे हैं। शुक्रवार को राजगीर थाना क्षेत्र के ठाकुर स्थान, गुलजारबाग, चन्नीपर राम हरि पिंड और वन गंगा के पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में छापेमारी कर रहे हैं।

- Advertisement -

छापेमारी के दौरान अति दुर्गम स्थान में शुमार ठाकुर स्थान से 22 पन्नी में बंधा हुआ 4 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया थाना। टीम में महिला पुलिस को भी रखा गया है।थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मौके से ठाकुर स्थान गांव निवासी राज कुमार राजवंशी की पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक कहते हैं कि इंटेलिजेंस विंग को पहले से काफी मजबूत किया गया है।

निरंतर चलता रहेगा अभियान


राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। इसके लिए एक विशेष रूटीन प्लान तैयार किया गया है। जिसपर 24 घंटे काम किया जा रहा है राजगीर पुलिस शराब के सेवन से होने वाले नुकसान पर एक जागरूकता अभियान भी चलायेगी। इसके लिए राजगीर के कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है। इस जागरूकता अभियान में समाज के हरेक वर्ग को शामिल किया जायेगा। राजगीर थाने की पुलिस वैसे लोगों को रेखांकित करने का काम कर रही है, जो शराब के निर्माण एवं इसके तस्करी में जेल की हवा पूर्व में खा चुके हैं।

वैसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष ने आम लोगों से यह अपील की है कि शराब से संबंध में किसी तरह की कोई गुप्त जानकारी राजगीर थाने के सरकारी मोबाइल नंबर 94 318 22 176 पर उपलब्ध करा सकते हैं। संबंधित व्यक्तियों के नाम एवं पते गुप्त रखे जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तेल टैंकर से 61 कार्टन इंग्लिश शराब की बड़ी है पकड़ी थी।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें