बक्सर : डीएम अमन समीर के द्वारा बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा आयोजित प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के आधार पर राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हेतु चयनित पांच राजस्व कर्मचारियों को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नियुक्ति पत्र दिया गया।
जिनके नाम इस प्रकार से हैं:- भवानी कुमार पिता दासो महतो, खुशरंजन कुमार पिता प्रमोद कुमार यादव, दिलीप कुमार पिता बलेश्वर महतो, प्रकाश कुमार पिता बनारसी मंडल एवं कोमल कुमारी पिता रामप्रवेश गुप्ता को नियुक्ति पत्र दिया गया।
साथ ही बक्सर जिला अंतर्गत बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा आयोजित प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के आधार पर राजस्व कर्मचारी के पद पर नियुक्ति हेतु चयनित 10 राजस्व कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के द्वारा पटना में नियुक्ति पत्र दिया गया। बक्सर जिला अंतर्गत कुल 55 राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।