चक्की : स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों की गलियों व चौराहों को किया गया साफ-सुथरा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -


डुमरांव/चक्की : प्रखंड अंतर्गत चंदा पंचायत स्थित भरियार में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंचायत के मुखिया के साथ वार्ड सदस्यों और आम लोगों ने सफाई अभियान चलाया। इसके तहत पंचायतों में स्वच्छता को लेकर अन्य गतिविधियां भी आयोजित होगी।

जनजागरूकता के लिए अभियान

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गयी है। इसके माध्यम से स्वच्छता के प्रति ग्रामीण इलाके की आबादी को जागरुक करना है। श्रमदान से गांवों के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। अभियान का उद्देश्य यह कि लोग खुले में शौच करने की आदत में बदलाव लाते हुए शौचालय का उपयोग करें। इस अभियान से गांव के हर समुदाय के लोगों को जोड़ना है।

अभियान के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि कूड़ा कचरा इधर-उधर नहीं फेकें। पंचायत के मुखिया अजय कुमार गिरि ने कहा कि स्वच्छ रहेगा गांव,तो आबादी स्वस्थ्य रहेगी। मुखिया ने कहा कि पंचायत में जलजमाव और कचरा को हटाने के लिए अभियान पहले से चलाया जा रहा है। पंचायत में नालियों की साफ सफाई का काम चल रहा है।

भरियार में चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा के तहत चंदा मुखिया अजय गिरि के नेतृत्व में भरियार में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में शामिल वार्ड सदस्यों ने पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया। चार पंचायत वाले चक्की प्रखंड में तीन पंचायतों को कचरा प्रबंधन के चयनित कर लिया गया है।

- Advertisement -

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंदा पंचायत को अगले चरण में शामिल कर लिया जाएगा। अभियान में डीआरपी त्रिभुवन सिंह,राजू कुमार,परमानंद शर्मा, सरोज शर्मा और वार्ड सदस्य अखिलेश कुमार सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें