महागठबंधन की सरकार में बिहार महाजंगलराज में हो गया है तब्दील : अश्विनी चौबे

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

पटना : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार में बिहार महाजंगलराज में तब्दील हो गया है। अपराधियों का मनोबल इतना अधिक बढ़ गया है कि खुलेआम फायरिंग कर लोगों की हत्या की जा रही है। दहशत फैलाया जा रहा है।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही

बेगूसराय की घटना देश की यह पहली घटना है जिसमें अपराधियों ने खुलेआम हाईवे पर 30 किलोमीटर तक फायरिंग करते रहे। 11 लोगों को गोली मार दी जाती है और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। देश व विदेश में बिहार की छवि धूमिल हो रही है। मुख्यमंत्री बिहार के गृहमंत्री भी हैं। उन्हें जवाब देना होगा, आखिर बिहार की जनता की गलती क्या है, जो उन्हें दहशत में जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नैतिकता बची है तो तुरंत इस्तीफा दें

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ हत्या, अपहरण, डकैती, लूट, बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो तुरंत इस्तीफा दें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें