डुमरांव : कोपवां के अखाडे में पहलवानों ने दिखाया दमखम, हर दांव पर बजती रही तालियां

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव : कोपवां में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अर्जुन, जितेंद्र और महिला वर्ग में अन्नू ने चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। समाजसेवी स्व. शिवकुमार सिंह, स्व.रामदरश सिंह पहलवान और स्व. सच्चिदानंद सिंह पहलवान की स्मृति में कोपवां गांव के व्यायामशाला में राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 

दीप प्रज्वलित कर किया अतिथियों ने उदघाटन

जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता का उदघाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, विशिष्ट अतिथि महाराज चंद्र विजय सिंह, युवराज शिवांग विजय सिंह, शिक्षाविद सह जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ रमेश सिंह, सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम और लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर किया। कोपवां के दिवंगत तीनों पहलवानों के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

युवा कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल से हो रहे हैं विमुख : कृषि मंत्री

अपने संबोधन में कृषि मंत्री ने कहां कि आधुनिकता के दौर में युवा कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल विमुख होते जा रहे है। वहीं कोपवां पिछले 1977 से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन कर कुश्ती की पुरानी परंपरा को जीवित रखे हुए है। मंत्री ने इसके लिए जिला कुश्ती संघ और कोपवां निवासियों के प्रति आभार व्यक्त हुए कहां कि यह आयोजन नयी पीढ़ी को जोड़ने में सेतु का काम करेंगा। उन्होंने कहां कि कुश्ती में स्थानीय विधायक को भी मदद करनी चाहिए। ताकि भारत की यह खेल की गौरवशाली परंपरा कायम रह सके।

कुल 32 महिला-पुरुष पहलवानों ने लिया भाग

कोपवां के इस दंगल में कुल 32 महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग 85 किलोग्राम में प्रथम अर्जुन यादव बनारस, द्बितीय उदयवीर यादव बनारस और तृतीय स्थान प्रवीण यादव बनारस ने हासिल किया। पुरुष वर्ग के 65 किलोग्राम में प्रथम जितेन्द्र यादव बनारस, द्बितीय रोहित यादव बनारस और तृतीय स्थान ब्रजेश यादव बनारस ने हासिल किया। वहीं महिला वर्ग के  50 से 65 किलोग्राम में अन्नु यादव भोजपुर, द्बितीय राधा कुमारी भोजपुर और शालिनी कुमारी बेगूसराय ने तृतीय स्थान हासिल किया। 

- Advertisement -

विजेता पहलवानों को एसडीओ ने ट्राफी देकर किया पुरस्कृत

विजेता पहलवानों को एसडीओ कुमार पंकज ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में राधेश्याम यादव थे। आयोजन में कोपवां के अरुण सिंह पहलवान, पूर्व मुखिया लल्लू सिंह, न्यू ब्रिलियंट स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ प्रिंस सिंह, मुन्ना सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश भुवन, बंटी सिंह, राम कुमार सिंह, सीताराम सिंह, पिंटू सिंह, मुखिया देवेंद्र सिंह, सोनू राय, प्रीति पटेल, डुमरांव व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, क्षत्रिय स्कूल आरा के प्राचार्य योगेंद्र सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह और संतोष सिंह मठिला सहित कई शामिल रहे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें