प्रस्तावित भव्य श्रीराम कथा व विराट संत समागम बक्सर की पुरातन दिव्यता को वापस लाने में मील का पत्थर होगा : अश्विनी चौबे

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि बक्सर में नवंबर माह में प्रस्तावित भव्य श्री राम एवं श्रीमद् भागवत कथा तथा विराट संत समागम बक्सर की पुरातन दिव्यता को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले संत महात्मा का आगमन होगा। साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालु बक्सर की दिव्य भूमि से सभी अवगत होंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे मंगलवार को बक्सर में कार्यक्रम को लेकर आयोजित सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास के तत्वाधान में होगा।

8 नवम्बर को संघचालक मोहन भागवत बक्सर में

7 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों से भगवान श्रीराम की झांकी आएगी। विराट संत समागम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत 8 नवम्बर को आयेंगे। इस समागम में केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, उत्तरपूर्व के अन्य राज्य, बिहार, उत्तराखंड उत्तरप्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ उड़ीसा हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संत बक्सर पहुंचेंगे। देश के सभी प्रमुख मंदिरों व मठों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस बारे में सभी को अवगत कराया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री कृष्णानंद शास्त्री पौराणिक ने की। कथावाचक आचार्य रणधीर ओझा, छविनाथ त्रिपाठी, राजेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें