सीतामढ़ी : खुशहाल परिवार के लिए अपनाएं परिवार नियोजन के साधन 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

सीतामढ़ी। खुशहाल परिवार के लिए परिवार नियोजन के साधन अपनाने की जरूरत है। ऐसे में महिलाएं और पुरूष अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर परिवार नियोजन के साधन चुन सकते हैं। ये बातें परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में अभी मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 5 सितंबर से 11 सितंबर तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा एवं दूसरे चरण में 12 से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा होगा।

दंपति संपर्क सप्ताह के दौरान ग्रामीण स्तर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि योग्य दंपतियों से मिलकर उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। अभियान के दूसरे चरण में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य दंपतियों को बंध्याकरण और नसबंदी की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अस्थाई साधन के रूप में कॉपर टी लगवाने और गर्भनिरोधक गोली और इंजेक्शन के साथ कंडोम भी उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन समय की जरूरत है और इसके साधनों को अपनाकर छोटा और सीमित परिवार अपनाकर ही सबके लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। 

साधन अपनाने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी

डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी दोनों साधनों को अपनाने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। जिले में कई ऐसे दंपति हैं, जो स्वयं परिवार नियोजन अपना कर दूसरों के लिए नजीर बन चुके हैं। डॉ. सिन्हा ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन अपनाकर लोग समाज और परिवार में खुशहाली ला सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के मामले में जिला बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

पुरुषों को आगे आने की जरूरत

उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी के सम्बन्ध में अभी भी बहुत सारे भ्रम हैं। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए महिला बंध्याकरण के मामले ज्यादा होते हैं। परन्तु इसके लिए अब पुरुषों को भी आगे आने की जरूरत है। पुरुष नसबंदी सुरक्षित है। इससे किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें