मोतिहारी : जिले में 24 सितंबर तक आयोजित होगा मिशन परिवार विकास अभियान

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

मोतिहारी। परिवार नियोजन कार्यक्रम की जागरूकता को लेकर जिले में 24 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रही है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधनों के प्रयोग को लेकर जागरूकता अभियान समय समय पर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने मिशन परिवार विकास अभियान को लेकर निर्देश भी जारी किया है।

पखवाड़ा दो चरणों मे होगा आयोजित

सीएस ने बताया कि 5 सितंबर से 11 सितंबर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा एवं 12 सितंबर से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा दो चरणों में संपादित किया जाना है।

सहयोगी संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग

सीएस ने बताया कि पखवाड़े को सफल बनाने हेतु स्थानीय सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य से उक्त अवधि के दौरान विभिन्न गतिविधियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं मीडिया चैनलों का उपयोग करते हुए सहयोग लिया जा सकता है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी शामिल किया जा सकता है। प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में संबद्ध विभाग के पदाधिकारी सलाहकार के साथ बैठक का आयोजन करेंगे ताकि समुदाय स्तर पर आमजन को उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि की सहभागिता सुनिश्चित हो सकें। इसमें सहयोगी संस्थाओं जैसे: केयर इंडिया, डब्ल्यूएचओ, आईसीडीएस सहित अन्य का भी सहयोग लिया जाएगा।

नसबंदी एवं बंध्याकरण से संबंधित जानकारी

डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि दंपति संपर्क पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक और योग्य दम्पति को परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1720 महिला बंध्याकरण किया गया है जिसमे प्रत्येक (27) पीएचसी से 60 वहीँ सदर अस्पताल मोतिहारी द्वारा 100 बंध्याकरण किया गया है। वहीं 165 पुरूष नसबंदी किया गया है जिसमें सदर अस्पताल में 30 पुरूष नसबंदी किया गया है।

- Advertisement -

डीसीएम नन्दन झा ने बताया कि गर्भनिरोधक सूई प्रत्येक पीएचसी को 200 उपलब्ध कराए गए हैं। अस्थायी विधि में कंडोम 2 लाख 35 हजार 150, ओसीपी 94 हजार 50, ईसीपी 47 हजार 30, छाया 94 हजार 60 उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि अस्थाई साधन के रूप में कॉपर-टी लगवाने और गर्भनिरोधक गोली और इंजेक्शन के साथ कंडोम भी लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें