- Advertisement -
बक्सर : जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलार्थियों द्वारा द्वितीय अपील वाद की सुनवाई कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 15 मामलों की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। कुल 15 मामलों में से 09 मामलों का निष्पादन किया गया। सुनवाई के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, अंचलाधिकारी बक्सर, ब्रह्मपुर एवं राजपुर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव, अंचलाधिकारी डुमराव, इटाढी, थानाध्यक्ष राजपुर एवं ब्रह्मपुर उपस्थित थे।
- Advertisement -