डुमरांव : अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के डुमरांव अध्यक्ष बने अजय गुप्ता

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव : रविवार को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा डुमरांव का आमसभा रामबाबू गुप्ता की अध्यक्षता में सिटी हॉल शहीद पार्क में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार गुप्ता पूर्व डीजीपी बिहार सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अजय गुप्ता निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी संगठन मंत्री एवं संतन रौनियार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन केके गुप्ता ने किया। वहीं आगत अतिथियों का स्वागत शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन जी ने किया। आम सभा में 148 रौनियार परिवार सम्मिलित हुए। रौनियार समाज डुमरांव अध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा हुआ। चुनाव में 3 लोगों ने भाग लिया। अजय कुमार (प्रेस), मनोज कुमार, मनोज गुप्ता उर्फ बबलू ने भाग लिया।

अजय कुमार को कुल 65 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार को 6 वोट और मनोज गुप्ता को 1 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अजय गुप्ता को अध्यक्ष के रूप में विजई घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहां कि ऐसा चुनाव भारत वर्ष के इतिहास में चुनाव प्रखंड स्तर पर पहली बार हुआ है, यह मील का पत्थर साबित होगा। ‌धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुलसी प्रसाद मोहन गुप्ता, के के गुप्ता, उमेश गुप्ता, विनय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राकेश कुमार उर्फ गुड्डू, रमेश जी गुप्ता, रविंद्र कुमार, विश्वनाथ जी, हीरालाल, संतोष, झपपू, मनीष, बक्सर के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में गांव के सभी बंधु उपस्थित थे। 

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें