बक्सर : पुरुषों की  ज्यादा से ज्यादा नसबंदी कराने पर किया जाएगा विशेष फोकस – डॉ. सुधीर

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर | जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में एक बार फिर से जिले में पांच से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत पांच से 11 सितंबर तक चलाया जाएगा दंपति संपर्क सप्ताह तथा 12 से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस क्रम में जिले के सदर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आशा फैसिलिटेटर और कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि बीते जुलाई माह में भी राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। जिसमें पुरुषों की भागीदारी कम रही। इस बार होने वाले पखवाड़ा में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी आशा फैसिलिटेटर व कार्यकर्ताओं के कंधों पर है। आशा कार्यकर्ताएं पुरुषों को जागरूक कर उन्हें नियोजन की स्थाई साधनों के प्रति प्रेरित करेंगी। बैठक में बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह, पारा मेडिकल वर्कर नागेश दत्त पांडेय के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

दंपति संपर्क सप्ताह के दौरान घर-घर जाकर लोगों को करना है जागरूक

बैठक में बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया, पखवाड़ा दो चरणों में 24 सितंबर तक चलेगा। प्रथम चरण में इच्छुक दंपत्ति जागरूक करना, जानकारी देना और पंजीयन करना शामिल है। सेवा दूसरे सप्ताह में प्रदान की जाएगी। इस दौरान परिवार नियोजन के उपाय के बारे में जानकारी दी जाएगी। महिलाओं और विशेषकर पुरुषों को स्थाई और अस्थाई गर्भनिरोधक उपाय अपनाने की सलाह और प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन की विभिन्न सुविधाओं का नि:शुल्क लाभ प्रदान किया जाएगा। पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, गर्भनिरोधक गोलियां, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, निरोध आदि के उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद परिवार नियोजन के विभिन्न आयामों का लाभ लेने वाले इच्छुक दंपतियों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाएगी।

व्यापक स्तर पर कराया जाएगा प्रचार प्रसार

बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि आशा कर्मियों को लोगों को प्रेरित में सहूलियत हो इसके लिए पंचायत और ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत गांव-गांव ई-रिक्शा व सारथी रथ के माध्यम से लोगों के बीच परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण किया जाएगा। वहीं, प्रखंड स्तर पर लोगों के लिए नियोजन शिविर भी लगाए जाएंगे। जिसमें अस्थाई साधनों के वितरण के साथ महिलाओं को अंतरा सुई भी लगाई जाएगी। साथ ही, लाभुकों को परिवार नियोजन के फायदों की जानकारी के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ नाम से एक डेस्क भी लगाया जाएगा। जहां पर लाभुक अपनी समस्याओं के निष्पादन के लिए स्वास्थ्य कर्मी से चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार हर हाल में पुरुषों की भागीदारी बढ़ानी है। जिसको लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें