मुजफ्फरपुर: सितंबर से शुरू होगा जिले में नाइट ब्लड सर्वे अभियान

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

– प्रत्येक पीएचसी पर बनेंगे दो केंद्र

– लोड केस के आधार पर होगा स्थायी साइट का चयन

मुजफ्फरपुर। फाइलेरिया रोग के प्रसार का अध्ययन कर उसके उन्मूलन को गति देने के लिए जिले में सितंबर माह से नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि सितंबर माह से जिले के सभी प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में स्थायी और अस्थायी केंद्र बनाए जाएगें। स्थायी केंद्रों का निर्माण केस लोड के आधार पर गांवों को चयनित कर बनाया जाएगा। वहीं अस्थायी केंद्र में रैंडम तरीके से ब्लड का सैंपल लिया जाएगा।

रात 8 से 12 लिया जाएगा ब्लड का सैंपल-

- Advertisement -

डॉ सतीश कुमार ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे सैंपल में रात के आठ बजे से 12 बजे के बीच लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाते हैं। जिसे स्लाइड पर रखकर केमिकल डालकर माइक्रोस्कोपिक जांच की जाती है। रात में ब्लड सैंपल लेने का मूल कारण है कि फाइलेरिया के परजीवी शरीर में रात के समय ही ज्यादा एक्टिव होते हैं, जिससे जांच में आसानी होती है। वहीं फाइलेरिया के लिए दोषी मच्छर भी रात 8 बजे के बाद सक्रिय होते हैं।

समुदाय स्तर को शामिल करने की हो रही तैयारी-

डॉ सतीश कुमार ने कहा कि नाइट ब्लड सर्वे की जागरुकता के लिए गांव के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद वह अपने क्षेत्र में नाइट ब्लड सर्वे को लेकर जन जागरूकता फैलाएंगे। जागरूकता का स्तर यह होगा कि लोग स्वयं ही इस अभियान का हिस्सा बनने लगेंगे। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया साथ मिलकर काम कर रही है।

8 नवंबर को संभावित है एमडीए-

केयर इंडिया के सोमनाथ ओझा ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 8 नवंबर से संभावित है। अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है। इस अभियान के तहत लोगों को डीइसी और एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाती है। जिससे फाइलेरिया के परजीवी शरीर में पनप ही नहीं पाएं। अगर पनप भी रहे हैं तो वह अपना प्रभाव नहीं दिखा पायें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें