मुजफ्फरपुर : सरैया में अंतर विभागीय समन्वय से एनीमिया मुक्त भारत की होगी पहल 

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर। एनीमिया मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए अब प्रखंड स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसी क्रम में सरैया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीसी शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान बीडीओ शत्रुंजय सिंह ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत के लिए अब अंतरविभागीय समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके लिए आइसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामान्य प्रशासन विभाग को साथ आना होगा।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीसी शर्मा ने बताया कि कोविड के कारण एनीमिया मुक्त भारत की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गयी थी। जिसे फिर से पूरे वेग के साथ चालू किया जा रहा है। एनीमिया के कारण बच्चों में कुपोषण बढ़ रहा है। वहीं गर्भवती महिलाओं में भी एनीमिक स्थिति पायी जाती है जो मातृ मृत्यु दर को बढ़ाता है।

विद्यालयों में बंटेगी आइएफए की गोली

बीडीओ शत्रुंजय कुमार ने बताया कि सरैया प्रखंड के अंतर्गत आने वाले 138 विद्यालयों में आइएफए की गोली का वितरण किया जाएगा। जिसमें प्राथमिक, मध्य तथा उच्च विद्यालय भी शामिल हैं। जिसमें कक्षा एक से पांच में नामांकित बच्चों की संख्या 35 हजार 594 तथा कक्षा छह से 12 तक में नामांकित बच्चों की संख्या 28 हजार 67 है। फोलिक एसिड की 17 लाख 8 हजार 512 गुलाबी गोली तथा 13 लाख 47 हजार 216 नीली गोली की आवश्यकता की मांग रखी गयी है।

छह आयु वर्गों को दी जाती है गोली

एमओआईसी डॉ डीसी शर्मा ने कहा कि आयरन फॉलिक एसिड की दवा गोली और सिरप दोनों में आती है जो विभिन्न आयु वर्गों के हिसाब से दी जाती है। छह से 59 महीने के बालक और बालिकाओं को आशा द्वारा माताओं को आइएफए की सिरप दी जाती है। पांच से नौ साल के लड़के लड़कियों को गुलाबी गोली हर हफ्ते प्रत्येक बुधवार को मध्याहन भोजन के बाद दिया जाता है। 10 से 19 साल के किशोरियों को आइएफए की नीली गोली विद्यालय या आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से दी जाती है।

- Advertisement -

उसके बाद 20 से 24 वर्ष के प्रजनन आयु वर्ग, गर्भवती महिलाएं तथा धात्री महिलाओं को  आइएफए की लाल गोली दी जाती है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं पोषण पदाधिकारी सतीश कुमार, केयर इंडिया के प्रतिनिधि नसीरुल होदा, अलाइव एंड थ्राइव के डीसी मनीष कुमार, आइसीडीएस की एलएस शिल्पी, शिक्षा विभाग से राजीव कुमार, बीसीएम नीतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें