सहार : सोन नदी में सेवानिवृत्त फौजी का शव मिलने से सनसनी

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

सहार (रिपोर्ट-दिलीप कुमार) : सोन नदी में डूबने से एक सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। मृत फौजी की पहचान स्व. इंद्रदेव यादव के करीब साठ वर्षीय पुत्र चंदेश्वर यादव के रूप में हुई है। मृत फौजी का शव सहार थाना क्षेत्र के सहार सोन नदी तट से बरामद किया गया। जब किनारे लगे शव को ग्रामीणों देखा तो इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई । ख़बर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर इसकी खोज वीन की गई। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को पहचान कर इसकी पुष्टि की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परासी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाथे गांव का है जो बृहस्पतिवार शाम को घर वालों से बाज़ार जाने की बात कहकर निकला था।

घर सोन नदी तट पर होने के कारण परिजनो ने शौच के दौरान सोन नदी में डूबने से हुई मौत की आशंका जताई है। मृतक करीब दस वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के कामती से आर्मी से सेवानिवृत हुए थे। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है जहां इनके दोनों पुत्र राहुल कुमार यादव और रणविजय यादव पंजाब के गुरूदास्पुर व चंडीगढ़ में आर्मी में नौकरी करते हैं। ख़बर की सूचना मिलते ही वे अपने पोस्ट से छुट्टी लेकर घर के लिए निकल गए हैं।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें