बिहार : रुपौली से जदयूू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेशी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

पटना : कैबिनेट के विस्तार के बाद महागठबंधन की सरकार में कलह बढ़ने लगा है। पहले कांग्रेस कोटे से बने मंत्री को लेकर कांग्रेस में विवाद सामने आया। मामला शांत भी नहीं हुआ कि जेडीयू का अंदरूनी कलह भी सामने आ गया है। रुपौली से जदयूू विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि उन्हें नहीं हटाया गया तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगी। बीमा भारती ने आरोप लगाते हुए कहां कि लेसी सिंह चुनावों के समय पार्टी विरोधी काम करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने लेशी पर कई और गंभीर आरोप लगाया है। लेसी सिंह को तुरंत कैबिनेट से हटाने की मांग किया है।


कैबिनेट विस्तार में लेशी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती ने कहां कि जदयूू में बहुत महिलाएं हैं। उन्हें कैबिनेट में मौका देना चाहिए। बीमा भारती ने कहां कि उनकी नाराजगी मुख्यमंत्री से नहीं है। मुख्यमंत्री को उन्होंने अतिपिछड़ों का नेता बताया। बताते चलें कि बीमा भारती और लेशी सिंह एक ही जिला पूर्णिया की रहने वाली हैं। पूर्व की सरकारों में बीमा भारती भी मंत्री रही हैं, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें