जगदीशपुर : हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत जागरुकता हेतु वितरण किया गया तिरंगा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

जगदीशपुर (बृज बिहारी सिंह) : नेहरू युवा केंद्र भोजपुर, नाबार्ड भोजपुर व स्वयंसेवी संस्था जन विकास क्रांति के संयुक्त तत्वाधान मे प्रतिष्ठित सप्ताह कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्थान बाबू कुंवर सिंह के जन्मस्थली जगदीशपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जागरुकता हेतु तिरंगा का वितरण किया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन विकास क्रांति व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्या कुमारी स्नेहा सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा’ आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है।

राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता

ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में रहें मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव डॉ हिमराज सिंह, विवेक सागर, अनिल कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, धनजी कुमार, आरती कुमारी,संजय कुमार सिंह, विकास चौधरी, राखी कुमारी, खुशी कुमारी, ममता कुमारी, अंजली कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया.

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें