बक्सर/धनसोई : आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार और विवेक स्किल मिशन बिहार के संयुक्त तत्वावधान मे शनिवार को धनसोई में हरित तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो से झंडोतोलन के उपरांत हर हाथ से एक पौधा लगाने की अपील की गई। हरित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व् आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक विपिन कुमार और विवेक स्किल मिशन के विवेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा था। मौके पर आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयोजक विपिन कुमार द्वारा एक डेमो के माध्यम से ऑक्सीजन के महत्व के बारे मे बताते हुए कहां गया की ऑक्सीजन हमारे जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। यदि हम लोग सचेत नही हुए तो आने वाले समय मे हमे ऑक्सीजन का सलेंडर पीठ पर लेकर चलने होंगे।
झंडोतोलन के उपरांत एक पौधा जरूर लगाएं
इस लिए आप सभी आजादी के इस अमृत महोत्सव को यादगार बनाने व धरती का हरित श्रृंगार करने के लिए आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर झंडोतोलन के उपरांत एक पौधा जरूर लगाएं। वही विवेक स्किल मिशन के निदेशक विवेक कुमार द्वारा झंडे के तीनो रंगो के बारे मे बताते हुए कहां गया की केसरीया रंग त्याग और बलिदान, सफेद रंग शांति और एकता और हरा रंग विश्वास और हरियाली का प्रतिक है। इसलिए हमें धरती की हरियाली के बारे में भी गंभीरता पूर्वक सोचना होगा।
पौधा लगाने व उसकी रक्षा की अपील
प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल के शिक्षक साथी हरेंद्र कुमार और अश्वनी कुमार लाल द्वारा भी यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों से अपने तिरंगे की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए धरती की हरियाली बचाने हेतु पौधा लगाने और उसकी रक्षा की अपील की गई। मौके पर विकास कुमार सिंह, ललन सिंह, उदय सिंह, ज्योति, सारिका कुमारी, अनूप कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर के सदस्यों ने दी।