सहार (दिलीप कुमार) : भारतीय जनता पार्टी सहार मंडल के द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए को छोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के विरोध में विश्वघात दिवस के रूप में विश्वघात धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बिहार सरकार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा गया की नीतीश कुमार ने पूरे बिहारवासियो के साथ धोखा किए है, जो बिहार की जनता उन्हें माफ नही करेगी।
महागठबंधन की सरकार की पृष्ठभूमि जनता भूली नहीं है और सरकार बनाते हीं जंगलराज की दृश्य पुनः शुभारंभ हो गया है । इस मौके पर सहार प्रभारी योगानंद घोंस, मंडल अध्यक्ष केशव प्रसाद, बबन राय, युवा अध्यक्ष चंदन कुमार चांद, जिला उपाध्यक्ष नवीन राय, अशोक राय, सुरेंद्र सिंह, वीरचंद तिवारी, भूति सिंह, रामजीत सिंह, रामजी सिंह, राजकुमार सिंह, सतेंद्र राम, अंजित कुमार, आदित्य मिस्रा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।