बक्सर : जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने निकाला जागरूकता रैली

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर : जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर बिहार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगाकार्यक्रम को उल्लास पूर्वक मनाते हुए जागरूकता रैली एवं आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ शुरू की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को रवाना किया गया। राष्ट्र के प्रति युवा को समर्पित होने का संदेश दिया गया।

आजादी का जश्न मनाएंगे

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भारत के शान का प्रतीक तिरंगा झंडा को अपने हाथों में लिए हर घर तिरंगा फहराएंगे, आजादी का जशन मनाएंगे का नारा लगाते हुए मुहल्लेवासियों को उत्सव के रूप में मनाने हेतु जागरुक एवं प्रेरित किया गया। इस दौरान “हर घर तिरंगा तिरंगा फहराएंगे आजादी का जशन मनाएंगे ” के नारों से पूरा मोहल्ला गूंज उठा और लोग उत्साहित हो घर से बाहर निकल पड़े। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अखिलेश मंडल ने लोगों को अपने-अपने घरों पर 15 अगस्त को अनिवार्य रूप से झंडा फहराने का अनुरोध किया। साथ ही वार्ड नंबर 16 के वार्ड प्रतिनिधि सदस्य शिव जी माली उन्होंने भी पूरे मोहल्ले में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।

कई घरों में झंडे का किया वितरण किया

इस दौरान कई घरों में झंडे का भी वितरण किया गया। जागरूकता रैली बुधनपुरवा सिंडिगेट होते हुए महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त की गई। जिसका नेतृत्व सन्नी उर्फ गोलू सिंह एवं गुड़िया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर स्वयं सेवक दीपक कुमार सिंह, सौम्या कुमारी, शालिनी कुमारी, नेहा, सुधा, सत्येंद्र कुमार, रामपतिक चौबे के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी सहायक प्रयाध्यापक़ एवं शिक्षकेतर कर्मी का भी योगदान रहा है।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें