आरा : भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाईक रैली

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

आरा (अजय सोनी) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आरा रेलवे स्टेशन परिसर से सैकड़ों की संख्या में तिरंगा ध्वज लगाये बाईक रैली निकाली गयी। इस बाईक रैली में भाजपा एवं युवा मोर्चा के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

हर घर में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

भारत के नागरिकों को राष्ट्रीय एकता का महापर्व एवं अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए हर घर में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जा रहा है। साथ ही हर नागरिक को आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा बाईक रैली निकाली गयी है। बाईक रैली रेलवे स्टेशन परिसर से निकलकर शहर के नवादा, करमन टोला, गोपाली चौक, चित्र टोली रोड होते हुये रमना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।

यह रहें शामिल

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष नीरज सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, रितेश वर्मा, मंत्री विक्की सिंह, सुधांशु राठौर, जिला मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, प्रवक्ता अंकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सरोज सिंह, बिभु जैन, रानू चौरसिया, वार्ड पार्षद अनिल पासवान, मनीष गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, मुन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हैपी तिवारी, गुड्डू पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस तिरंगा बाईक रैली में सम्मिलित हुए।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें