सुमित्रा महिला कालेज : “हर घर तिरंगा फहराएंगे आजादी का जश्न मनाएंगे” नारों से गलियां गूंज उठी

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

डुमरांव. आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में घर-घर तिरंगा फहराने को लेकर उप प्राचार्य प्रो. सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को सुमित्रा महिला कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. श्रीकांत सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सभी स्वयंसेविका अपने आस-पास के घरों में जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताएं और उन्हें यह संदेश दे कि 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर 15 अगस्त को अनिवार्य रूप से तिरंगा झंडा फहराए। रैली का नेतृत्व करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी ने जोश के साथ नारे लगवाए।

आजादी का जश्न मनाएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएंगे। वंदे मातरम व भारत माता की जय आदि नारों से गलियां गूंज उठी। रैली शिवपुरी, चाणक्य कॉलोनी, ढेलवानी, स्टेशन रोड होते हुए पुन: महाविद्यालय में आई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो. अनिल, प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र, प्रो. उमा शंकर उपाध्याय एवं स्वयंसेवी का कुमारी प्रिंस राज, पुनीता, नारायणी, श्रेया, संजना, शांति, नीतू, साक्षी, माया, फलक आदि उपस्थित रही। अंत में कार्यक्रम पदाधिकारी ने सबको धन्यवाद दिया और बताया कि आगे भी यह प्रेरक कार्यक्रम विभिन्न क्रिया-कलापों नुक्कड़ नाटक, संगीत एवं स्लोगन के माध्यम से चलता रहेगा।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें