मोतिहारी : गर्भवती महिलाओं में एनीमिया होना खतरनाक : सीएस

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

मोतिहारी। गर्भवती महिला हमेशा अपने व होने वाले बच्चे को स्वस्थ देखना चाहती है। परन्तु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कभी कभी भारी पड़ जाती है, इससे बचने के लिए सचेत रहकर सुरक्षित जीवन जीने की आवश्यकता है – यह कहना है पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार का। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं में शरुआती तौर पर एनीमिया का होना आम बात है, परन्तु यह अधिक समय तक रहने पर खतरनाक हो जाता है। एनीमिया के कारण जच्चा- बच्चा की जान पर भी खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए समय समय पर महिला चिकित्सकों से जाँच कराएँ, सलाह लें एवं खुशहाल जिंदगी पायें।

एनीमिया क्या है

सदर अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ सुरुचि कुमारी ने बताया कि  खून में आयरन यानी लौह तत्व की कमी एनीमिया कहलाती है। रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाने पर शरीर में ऑक्सीज़न का प्रवाह बाधित होता है। जिससे गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, प्रसव के दौरान या इसके बाद कई जटिलताओं व जोखिम को जन्म देता है। जैसे समय से पूर्व प्रसव का दर्द, जन्म के समय शिशु का वजन कम होना, कमजोर शिशु, मृत शिशु का जन्म आदि।

संक्रमण का भी खतरा रहता है

गर्भावस्था में संक्रमण का भी खतरा रहता है। परजीवी संक्रमण जैसे मलेरिया, डेंगू या हुक वर्म आदि के कारण भी शरीर में खून की भारी कमी हो जाती है। इसलिए बीमारियों से बचाव करना भी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है।

संतुलित आहार के साथ आयरन गोली हैं कारगर

सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला की हर माह प्रसव पूर्व जांच आवश्यक है। ताकि एनीमिया का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि एनीमिया के हल्के प्रभाव को संतुलित आहार से पूरा किया जा सकता है। जबकि गंभीर एनीमिया के लिए दवाइयों का इस्तेमाल होता है। गंभीर एनीमिया का तुरंत उपचार जरूरी है। अन्यथा जोखिम बहुत अधिक होता है। 

एनीमिया से बचने के लिए जरूरी

- Advertisement -

एनीमिया से बचने के लिए इन चीज़ों का प्रयोग जरूरी है जैसे- पालक, हरी सब्जी व मछली, दूध व अंडा आदि का नियमित सेवन। ये शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाते हैं। सीएस ने बताया कि गर्भावस्था में बहुत अधिक चाय व कॉफी के सेवन से बचना चाहिए। अच्छी नींद लेनी चाहिए। गुड़ और चना का सेवन काफी लाभप्रद होता है। इसके साथ चुकंदर, सूखे मेवे व मौसमी फल जरूर लें।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें