आरा : पॉक्सो कोर्ट में 4 अगस्त को रेप कांड के आरोपी पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के मामले में सुनवाई

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

आरा से अजय सोनी की रिपोर्ट

आरा : आरोपी पूर्व राजद विधायक अरुण यादव न्यायिक हिरासत में है। लेकिन सरेंडर करने के दौरान अपनी किडनी खराब होने की बात कही थी। जिसके बाद से आरा सदर अस्पताल के जनप्रतिनिधि वार्ड में भर्ती है। जहां डॉक्टर की देख पूर्व विधायक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का ख्याल रख रहे है। मालूम हो कीपूर्व राजद विधायक के पॉक्सो कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सुनवाई की तारीख 29 जुलाई को निर्धारित किया गया था। लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी थी। कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक केस की अगली सुनवाई 4 अगस्त को निर्धारित किया गया है। अब 4 अगस्त सुनवाई होगी। 16 जुलाई को पूर्व विधायक ने सरेंडर किया था। नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पूर्व राजद विधायक 3 साल से पुलिस के गिरफ्त से फरार थे। जिसके बाद उन्होंने 16 जुलाई 2022 को आरा सिविल कोर्ट में खुद को पॉस्को कोर्ट में सरेंडर किया था। जिसके बाद कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें