आरा से अजय सोनी की रिपोर्ट
आरा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में गरीबों के मसीहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 75वां आजादी का अमृत महोत्सव पूरा होने पर हर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष शम्भु चौरसिया के अध्यक्षता में पार्क व्यू होटल आरा में बैठक हुई। जिसमें बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला प्रभारी टीएन सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, कामेश्वर सिंह, कौशल विधार्थी, मिथिलेश कुशवाहा, वंदना राजवंशी, कौशल यादव शामिल थे।
9-10-11 अगस्त प्रचार अभियान
कार्यक्रम की शुरुआत डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद वंदेमातरम सामूहिक गान से हुआ। सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के जिला संयोजक सूर्यभान सिंह ने कहां कि प्रचार प्रसार-अभिषेक राय, आनन्द कुमार, 9-10-11 अगस्त प्रचार अभियान मोटर साईकिल रैली युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रानी राय, तिरंगा यात्रा रैली के वरूण सिह, मदन स्नेही, पद यात्रा हर विधान सभा के नवीन प्रकाश, वरूण सिह प्रभारी बनाये गये हैं।
हर घर और कार्यालय में फहराए तिरंगा
मुख्य वक्ता बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहां कि आजादी के 75वाँ वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रुप मे मना रहा है। इस अमृत महोत्सव मे हर घर और कार्यालय मे तिरंगा फहराए, इसके लिए प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं को घर-घर जा कर तिरंगा देने और फहराने का कार्य दिए है।

आजादी के संघर्ष की कहानी को नई पीढी़ को जानना जरूरी
भोजपुर जिला मे सूर्यभान सिह के नेतृत्व मे पूरे जिला मे कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमे बूथ से लेकर जिला तक सभी कार्यकर्ता इस अमृत महोत्सव का भागी बनेंगे। आज इस तिरगे और आजादी के सघर्ष की कहानी को नई पीढी़ को भी जानना जरूरी है।आज इतिहास के सच्चाई को जानने और सबको बताना चाहिए। 14 अगस्त 1947 के देश बटवारा के विभिषिका और उसके परिणाम को भी जानना जरुरी है। कार्यक्रम को जिला प्रभारी टीएन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सजय सिंह टाईगर, तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी ने भी संबोधित किया। मीडिया संयोजक ने जानकारी दी कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के दौरान तीन लाख तिरंगे पार्टी के तरफ से वितरण किया जाएगा जो बूथ स्तर तक घर-घर पहुचेगा।संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्रीभगवान सिंह ने किया।
यह रहें बैठक में उपस्थित
इस बैठक मे जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, लव पाडेय, मंगलाचरण तिवारी, महामंत्री अभिषेक राय, मदन स्नेही, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला मंत्री वरूण सिंह, पवन सिंह, पुनम कुशवाहा, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिह, प्रवक्ता नवीन प्रकाश सिंह, राजीव रंजन तिवारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तिवारी, डाक्टर रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, प्रहलाद राय, उदय प्रताप सिंह, मीरा यादव, मधु मिश्रा, रानी राय, सूर्यकांत पांडेय, अनील कुमार पांडेय, अनील सिंह, अजीत सिंह, प्रयाग तिवारी, सतेनद सिह, अरविंद सिह, आदित्य पासवान, मणि भूषण सिह, शैलेन्द्र कुमार राम, मणि जी सहित सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और मंडल अध्यक्ष, वरीष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।