गांवो में बसने वाले अंतिम पायदान के लोगों तक उनका अधिकार पहुंचाने के लिए विकास मित्र की बहाल : श्रीभगवान सिंह कुशवाहा

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

जगदीशपुर से बृज बिहारी सिंह के रिर्पो

जगदीशपुर : प्रखंड स्तरीय अनुसूचित जाति की एक बैठक शांति कांप्लेक्स जगदीशपुर में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनुप पटेल ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में जननेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।पूर्व मंत्री के साथ अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव शिव शंकर राम, अनूसूचित जाति भोजपुर जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार शामिल थे। इस मौके पर सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि जदयू की सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो अनुसूचित जातियों के लिए किया है और सम्मान दिया, ना इससे पहले किसी सरकार ने किया है और ना ही इनके बाद इससे बड़ी कोई लकीर खींच सकता हैं। गांवो में बसने वाले अंतिम पायदान के लोगों तक उनका अधिकार पहुंचाने के लिए विकास मित्र की बहाली किया गया, तो अंतिम व्यक्ति को शिक्षित बनाने के लिए टोला सेवक का बहाली किया गया मख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन रात कमज़ोर वर्गो के लिए कार्य करते हैं। इस मौके पर अवधेश कुमार ने कहा कि जितना इस सरकार ने किया है, उसकी प्रचार प्रसार करने की जरूरत हैं। बैठक में मुख्य रूप से जदयू नेता सह जगदेव सेना के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर महतो, वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, दलित नेता रूपन राम, ददन राम, अजय राम, सुनील बैठा, कमल पासवान, भीम राम, मिथलेश राम, अशोक पासवान, राजकुमार, चंदेश्वर राम जदयू नेता राजेश कुशवाहा, रहीमुद्दीन वारसी, संजय यादव, जयंत यादव, दिनेश कुशवाह, राज कुमार राम, कृष्णा यादव, रमाशंकर यादव मुमताज, लवलेश तुरहा, फुलेश्वर राम, रामनिवास यादव महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष माधुरी देवी, सुनीता देवी, शारदा देवी, शान्ति कुअर, शकुंतला देवी, बैठक के अंत में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबलक सिंह द्वारा मुकेश सिंह को प्रदेश महासचिव व विनय मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई दिया गया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें