
डुमरांव. अकालूपुर गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनो रिश्ते में एक बड़े पिता है, तो दूसरा उनका भतीजा था। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी माहौल बन गया। ग्रामीणों ने फोन कर बिजली कटवा दोनों को खेत से निकाल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में हरेराम यादव (60) तथा मंटू यादव (19) पिता बबुआ यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों धान की रोपनी के लिए ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। उसी खेत से बिजली का धारा प्रवाहित तार गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के संपर्क में तार में बांधा गया स्टिक आ गया, तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे पूरे खेत में करंट फैल गया। इस हादसे की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों अचेत हो गए थे।