विकसित बिहार बनाने का लक्ष्य है चिराग पासवान का, देश के अन्तिम पैदान पर

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

आरा से अजय सोनी की रिपोर्ट

आरा : बिहार का जो स्थान है उसे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन डाक्यूमेंट के द्वारा देश के पहले स्थान पर लाने का अभियान छेड़ा है चिराग पासवान ने। यह बात आज भोजपुर जिला के ” एकजुटिका” होटल के सभागार में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहां। उन्होंने कहां कि आज बिहार में हाहाकार मचा हुआ है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। अपराध का ग्राफ 67% बढ़ गया है। कोई सुरक्षित नही है । इसका प्रमाण है कि 2022 के जनवरी माह से 30 मई तक के बीच पुलिस पर 1295 बार हमला हुआ है। 17 वर्षो के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने कुछ नही किया। सिर्फ जुमलेबाजी पूरे बिहार में भय, भूख और भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार के इन सभी विफलताओं को गांव-गांव जाकर बताने की जिम्मेवारी हम कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। आगे इन नेताओं ने कहा कि 17 वर्षो से बिहार में निकम्मी सरकार सत्ता पर काविज है। आज बिहार का सामना अकाल का सामना कर रहा, यह सब स्तिथि सरकार ने पैदा किया है। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ने सरकार को अनेकों बार नदी से नदी को जोड़ने, नदियों के तल की सफाई कराकर गहराई बढ़ाने, सिचाई का व्यापक प्रबन्ध करने का सुझाव दिया, पत्र लिखा परन्तु सरकार ने कुछ नही किया। कार्यक्रम की अध्यक्षत लोजपा (रा.) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया और संचालन संसदीय बोर्ड के शशिकान्त त्रिपाठी ने किया। सभा को सदीप्त कुमार, शाहिल पासवान, सियाराम पासवान, लालती देवी, कुसुम देवी, सुरेन्द्र आजाद, कुंवर उपेन्द्र सिंह, ललन यादव, विजय सिंह, सोनू पासवान, दीपक गुप्ता, मनोज पासवान, परमानंद पासवान, विनोद कुमार, विशाल चौधरी ने सम्बोधित किया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें