
बक्सर : जिले के विभिन्न प्रखंडों में अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई. जिसमें 9 सूत्री मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेडरेशन एवं बिहार प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमजान अंसारी के नेतृत्व में 2 अगस्त 2022 को दिल्ली रामलीला मैदान से सांसद भवन का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है | बैठक में सर्वसम्मति से बक्सर सदर प्रखंड का चुनाव किया गया। जिसमें कुशेश्वर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया | साथ ही रिंकू कुमारी पति पुनीत कुमार सिंह को बक्सर नगर अध्यक्ष चुना गया | नव निर्वाचित अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के अंदर अपना कमेटी गठित कर जिला संगठन को सूचित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष जीत नारायण राम ने किया। मंच संचालन संजय प्रसाद गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे सह मंत्री बिहार प्रदेश एवं जिला महामंत्री, सच्चिदानंद उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार उपस्थित रहें। बैठक में जिला महासचिव आरती देवी, मीना पाठक, गौरी शंकर शाह, अनिल प्रसाद, चंद्रकेश राय, मुनीराम, गुप्तेश्वर, ओम प्रकाश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष चौसा काफी विक्रेता बंधु बैठक में भाग लीजिए।