रेप केस में फरार चल रहें राजद विधायक अरुण यादव ने आरा कोर्ट में किया सरेंडर

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

आरा से अजय सोनी की खास रिपोर्ट

आरा : भोजपुर के आरा व्यवहार न्यायालय से बड़ी खबर, संदेश के पूर्व राजद विधायक अरुण यादव ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया। नाबालिक के साथ रेप के मामले में 18 जुलाई 2019 को आरा में मामला दर्ज हुआ था। पटना में सेक्स रैकेट चला रहें लोगों के पास से भाग लड़की आरा पहुंच शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में नगर थाना कांड संख्या 340/19 तथा पास्को में कांड संख्या 47/19 दर्ज हुआ था। पीड़िता के पहले 164 के बयान पर अमरेश कुमार और संजय कुमार को आरोपी बनाया था। वही अपने 164 के दूसरे बयान पर संदेश के विधायक अरुण यादव को आरोपी था।अरुण यादव 2015 में संदेश विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनाव लड़े और भारी मतों से विजय हासिल किया था। बताते चलें कि राजद में अरुण यादव की अच्छी पकड़ है। जिस वजह से आरोप लगने के बाद भी राजद ने किसी और को टिकट देना मुनासिब नहीं समझा। वहीं 2021 में खुद चुनाव ना लड़कर अपनी पत्नी को उन्होंने इस चुनावी मैदान में उतार दिया‌। भारी मतों से विजय भी हासिल की। अरुण यादव पर और भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल नाबालिका के साथ रेप के मामले में अरुण यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें