बक्सर : जनसंख्या स्थिरीकरण को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

– सदर बीडीओ ने परिवार नियोजन मेले का किया उद्घाटन
– स्थायी सेवाओं को अपनाकर पुरुष बना सकते हैं सुखी परिवार का आधार

बक्सर | जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तत्पर है। जिसके तहत लोगों तक परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों को पहुंचाया जा रहा है। वहीं, जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रखंडों में परिवार नियोजन मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को सदर प्रखंड में बीडीओ दीपचंद जोशी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से परिवार नियोजन मेले का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, सेविका, जीविका दीदी व विकासमित्र के साथ बैठक भी की। जिसमें बीडीओ दीपचंद जोशी ने बताया कि सरकार का ध्यान जनसंख्या स्थिरीकरण पर है। जिसको सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। ताकि, लोगों को छोटा परिवार और सुखी परिवार की कुंजी के संबंध में जागरूक किया जा सके। इसके लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका बेहद अहम है। हालांकि, 31 जुलाई तक परिवार कल्याण आपरेशन के तहत पुरुष नसबंदी तथा महिला बंध्याकरण आपरेशन किया जायेगा। जिसके लिए लोगों को प्रेरित करें। जिसमें पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को 3000 रुपये व उत्प्रेरक को 400 रुपये देय है। महिला बंध्याकरण आपरेशन में लाभार्थी को को 2000 रुपये व उत्प्रेरक को 300 रुपये दिए जायेंगे।

स्थायी सेवाओं को अपनाकर सुखी परिवार का आधार बना सकते हैं पुरुष :
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने कहा, जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को उनकी इच्छानुसार स्थाई और अस्थाई संसाधनों को भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बीते वर्षों में परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों को अपनाने के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लेकिन, स्थायी साधनों के इस्तेमाल में महिलाओं की संख्या अधिक है। परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की भागीदारी सबसे ज्यादा जरूरी है। जो स्थायी सेवाओं को अपनाकर वे सुखी परिवार का आधार बना सकते हैं। उन्होंने बताया, प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए सारथी रथ घुमाया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों को जानकारी के साथ साथ परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का वितरण किया जा रहा है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोग परिवार नियोजन के लिए अपनाए जाने वाले संसाधनों को अपना सकें।

फैमिली प्लानिंग कॉर्नर के माध्यम से दी गई जानकारी :
बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने बताया, नियोजन मेले में फैमिली प्लानिंग कॉर्नर की स्थापना कर महिलाओं को अस्थाई संसाधनों की जानकारी दी गई। इस दौरान वैसी महिलाएं जो ऑपरेशन के लिए इच्छुक हैं। किन्तु, वह शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं तो ऐसे महिलाओं को अस्थाई संसाधनों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुखी परिवार के लिए परिवार नियोजन काफी महत्वपूर्ण कदम है। परिवार नियोजन आज समय की जरूरत है और सीमित संसाधनों पर जनसंख्या के बढ़ते दबाव सभी के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इच्छुक लाभुकों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाएंगी। इस दौरान सभी पीएचसी में अभियान चलाकर इच्छुक लाभार्थियों को उनकी इच्छा अनुसार गर्भनिरोधक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

संबंधित खबरें