
– सहार से दिलीप कुमार की खास रिपोर्ट
आरा : सहार थाना क्षेत्र के शंकर टोला से पुलिस ने फेसबुकिया प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने लड़की को 64 के बयान के लिए भेज दिया। हालांकि लड़का को पुलिस अपने देख-रेख में रखी हुई है, तथा लड़की के परिजनों से पुलिस संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है। बता दे कि शंकर टोला निवासी छोटन नट के पुत्र अरमान नट फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड शहर अंतर्गत नगरिया टक्कर की रहने वाली प्रिया कुमारी (काल्पनिक नाम) से प्यार कर बैठा। जहां दोनों ने 30.4.2022 को नोटरी के समक्ष हिंदू रीति रिवाज से शादी किया था। लेकिन शनिवार के दिन स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस लड़का लड़की को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद लड़की को 64 के बयान के लिए भेजा गया,। हालांकि लड़का लड़की अलग-अलग धर्म के होने के कारण कुछ लोगों में धर्म परिवर्तन को लेकर आक्रोश भी देखने को मिली। चर्चा का माहौल गर्म रहा। हालांकि लड़का लड़की दोनों बालिग बतलाये जा रहे है। सहार थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में अपहरण का केस दर्ज है। उत्तर प्रदेश की पुलिस आ रही है, ले जाने के लिए उसे सौंप दिया जाएगा।