
– केंद्रीय मंत्री श्री चौबे की पहल पर बन रहा है अंडरपास पुलिया- दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
बक्सर. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एनएच 84 दलसागर के अंडरपास पुलिया निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्या सुनी। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य का निष्पादन तेजी से हो। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के प्रयास से अंडरपास पुलिया का निर्माण हो रहा है, जिससे आने जाने में लोगों की सुविधा होगी। इस अंडरपास से दो दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। अंडरपास पुलिया के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे का आभार व्यक्त व उनका जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सर्विस रोड के निर्माण का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दोनों साइड सर्विस रोड बनेगा। दीवार व पक्का नाला भी बनेगा, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। उक्त कार्य के लिए पूर्व में भी निर्देशित किया गया है। कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने को भी निर्देशित किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।