
डुमरांव. भाजपा नेता शेरे दिल के उपनाम से प्रसिद्ध जेपी सेनानी रामजी सिंह यादव रविवार को अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शोकव्यक्त किया गया। नगर अध्यक्ष निहार रंजन ने उनको याद करते हुए कहां कि शेर ए दिल अपने धारदार तर्को से पार्टी की नीतियों को आम जनता के बीच रखते थे और अपने तर्कपूर्ण बातों से विरोधियों को चित किया करते थे। शेर ए दिल राजनीति के साथ-साथ साहित्य रंगमंच हास्य के द्वारा भी आम लोगों में काफी लोकप्रिय थे। शोक व्यक्त करने वालों में सच्चिदानंद भगत, ओम प्रकाश भुवन, बलराम पांडे, विंध्याचल राय, दुर्गेश सिंह, राजीव भगत, सुनील सिद्धार्थ, अजय सिंह, चुनमुन प्रसाद वर्मा, सुनीता राय, अंजू शर्मा, शक्ति राय, राजू केसरी, समता कुमार, विजय कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, मंतोष सिंह, प्रेम कुमार, पवन जयसवाल, पवन बजाज, हरीश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।