
डुमरांव : आज 1 जुलाई डॉक्टर्स डे है। रोटरी क्लब का आज 2022-2023 सेशन आज पहला दिन है। नए सेसन का अध्यक्ष रवि किरण जी है। सेसन के प्रथम दिन ही रोटरी क्लब बक्सर हर साल डॉक्टर्स डे मानता है। बक्सर और डुमराँव के सभी डॉक्टर को रोटरी मोमेंटो देकर उनको सम्माननित करता है। इसी क्रम में आज रोटरी क्लब बक्सर के भूतपुर्ब अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन जी ने डुमराँव में डॉक्टर बालेश्वर सिंह, डॉक्टर गिरीश सिंह, डॉक्टर आर बी प्रसाद, डॉक्टर आर के पाण्डेय, डॉक्टर श्रुति प्रकाश, डॉक्टर प्रेमा कुमारी, डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर शैलेश श्रीवास्ताव, डॉक्टर आनंद पांडेय, डॉक्टर चंद्रशेखर, डॉक्टर अजित कुमार, डॉक्टर नीलू कुमारी, डॉक्टर सिद्धार्थ, डॉक्टर मोनिका सिंह, डॉक्टर साकार सिंह, डॉक्टर आर बी प्रसाद, डॉक्टर टेरिसिटा पवाथ, डॉक्टर वीरेंदर राम, डॉक्टर शमीर रहमान को मोमेंटो देकर सम्माननित किया। इस अवसर पर रोटेरियन इफ्तिखार अहमद,और संतोष कुमार की भूमिका सराहनीय रही।