बक्सर। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गुरुवार को भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे का नई दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस साल जनवरी में पदभार संभालने के बाद यह भूटान के प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बक्सर भगवान श्रीराम की कर्मभूमि है। बिहार के गौरवशाली इतिहास का भी परिचय दिया। दुनिया में लोकतंत्र की जननी बिहार की भूमि, साथ ही महात्मा बुद्ध के बिहार के आध्यात्मिक संबंध पर भी प्रकाश डाला। यात्रा के दौरान भूटान के प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।