सनातन संस्कृति समागम के अष्टम दिवस पहुँचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं केरल के महामहिम राज्यपाल

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

बक्सर। सनातन संस्कृति समागम के अष्टम दिवस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने आयोजन में पहुँचे। मंत्री अश्विनी चौबे जी ने उनका स्वागत अभिनदंन किया और स्मृति चिन्ह भेंट की। श्री राम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में तथा पूज्य जीयर स्वामी जी के सानिध्य व पदम विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के संरक्षण में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में देश के कोने-कोने से पूज्य साधु संत और ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व पहुंच रहें हैं। आयोजन के अष्टम दिवस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान संतो का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे और अपना उद्बोधन दिया।

नितिन गडकरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा भारत की भूमि संतो की भूमि है। भारत को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रुप में एक जीवन दर्शन मिला जिनसे हमे विचार मिला की आदर्श पुरुष कैसा होना चाहिए, आदर्श पुत्र कैसा होना चाहिए, आदर्श राजा कैसा होना चाहिए। हमारे पूरे जीवन को रामायण ने मार्गदर्शन दिया है। रामायण में से हमें शिक्षा मिलती है आदर्शमय जीवन कैसे जीना चाहिए।
पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का बड़ा सम्मान है। राम, कृष्ण, बुद्ध, रामायण और भागवतगीता से विश्व में चेतना जगी है।
शिकागो सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने कहा कि मैं यह नही कहता कि मेरा धर्म श्रेष्ठ है। हम किसी भी भगवान को नमस्कार करें वह हमारे आराध्य को मिल जाता है। जैसे आसमान का पानी किसी भी नदी में गिरे अंत में वह नदी समुद्र में जाकर मिल जाती है।
हमारा देश श्रीराम और कृष्ण से मिले संस्कारों के मूल्य के मूल्यधिष्ठित जीवन पद्धति से बना है।

यह मूल्य हमें राम और रामायण से मिला है । यह मूल्य और यह संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मूल्यधिष्ठित जीवन पद्धति का हम बार-बार चिंतन करते हैं। यह यज्ञ उन्ही मूल्यों का चिंतन है। यह हम सभी के जीवन को संस्कारित और प्रभावित करेगा। श्रीराम राम का अनुकरण हम अपने जीवन में कैसे करें यह बहुत आवश्यक है। विवेकानंद जी ने कहा था 18 वीं सदी मुगलों की थी, 19 वीं सदी ब्रिटिशों की थी और 20 वीं सदी अमेरिका के नाम रही लेकिन 21वीं सदी हिंदुस्तान की होगी। भारत गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्श राम राज्य का निर्माण करना हमारा संकल्प है। भारत को विश्व का प्रथम नम्बर का राष्ट्र बनाना है। भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनानी है। एक तरफ भौतिक प्रगति होगी दूसरी तरफ विश्व का कल्याण होगा। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयः, हम केवल अपने प्रगति की कामना नही करते हम अपने साथ सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की भावना रखते हैं।

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचनः
आदर्श राम राज्य के निर्माण के लिए हमें मूल्यधिष्ठित जीवन पद्धति अपनाकर निरन्तर कर्म करना होगा
एक दिन रामायण, भगवतगीता, राम और कृष्ण से सम्पूर्ण विश्व मार्गदर्शन प्राप्त करेगा और हम मूल्यधिष्ठित जीवन पद्धति से आदर्श राम राज्य का निर्माण करेंगे।

- Advertisement -

मैं मंत्री अश्विनी चौबे जी का धन्यवाद करता हूँ और सभी सन्त गणों को प्रणाम करता हूँ जिनके सानिध्य में यह यज्ञ आयोजित हुआ।केरल के महामहिम राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान ने अपने उद्बोधन में कहा भगवते स्थले भगवते रूपं, बक्सर भगवान राम कि प्रथम कर्मभूमि है प्रभु के साथ जिसकी महिमा जुड़ी है उसकी पुण्यता का वर्णन नही किया जा सकता। इस दुनिया में कोई नही है जो राम के नियंत्रण में न हो, उनका अनुयायी न हो। हमारे यहां भक्ति और विपरीति भक्ति का भी सिद्धांत है। राम की मर्यादा ने ही इस समाज को बनाकर रखा है। संतो ने इसे बनाकर रखा है। संत लोकशिक्षक हैं। दुनिया की संस्कृति परिभाषित होती खाल के रंग से, भाषा से, उपासना पद्धति से, भारत की संस्कृति परिभाषित होती है आत्मा से चाहे शुभ करो या अशुभ उसके परिणामों को भोगना पड़ेगा यही हमारी संस्कृति के बुनियादी सिद्धांतों में से एक है।

कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, बिहार भाजपा के संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार के अध्यक्ष संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद सम्राट चौधरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली के अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रदीप राय, आरएसएस प्रचारक गोपाल आर्य, राम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, अरूण मिश्रा, अभिजीत कश्यप, उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें