राज्यव्यापी-संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ! मोदी हटाओ-देश बचाओ जनसंकल्प पदयात्रा आज गांव-गांव में निकाली गई ! माले

यह भी पढ़ें

- Advertisement -

लोकतंत्र व संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा -धर्मेन्द्र

चौगाई/डुमरांव. भाकपा माले के राज्यव्यपी आह्वान के तहत संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा चौगाई प्रखंड के मसर्रिया, चौगाई, मुरार पंचायत में निकाला गया। माले नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहां कि कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी से महात्मा गांधी के शहादत दिवस, 30 जनवरी तक यह अभियान चलेगा। 30 जनवरी को बक्सर में भाकपा माले द्वारा एक बड़ी सभा की जाएगी।

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता-देश बचाने की लड़ाई में शामिल होने के लिए आम जनता से अपील किए। जसमर्थन मिल रहा है। संबोधित क्रम में प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र यादव ने कहा भाजपा राममंदिर ’हिन्दु राष्ट्र के बहाने नफरती हिंसा का वातावरण बनाई है। ऐसी झांसा-तमाशा से समाज के भाईयांे-बहनों को सतर्क रहना है। आजादी-बराबरी-भाईचारा को कायम रखना है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिजली, रसोई गैस सिलिंडर जनता के पहुंच से बाहर होती दिख रही है। देश में नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है, शिक्षा को महंगा कर गरीब बच्चांे से शिक्षा को दूर किया जा रहा है। भाजपा देश में नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाना चाहती है, संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों को भाजपा द्वारा धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है। हम सभी लोग मिलकर संविधान व देश बचाने की लड़ाई को तेज करंे।

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूर ठाकुर के जयंती से जारी जनसंकल्प पदयात्रा-महात्मा गांधी के शहादत दिवस 30 जनवरी को बक्सर कवलदह पोखरा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर मल्यार्पण के बाद ज्योति चौक तक मार्च होगा। सभा कर समापन होगा। जिसमें अपने-अपने गांव से लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।

पदयात्रा का नेतृत्व करने वालो मे धर्मेन्द्र यादव, भदेसर साह, सत्यनारायण पासवान, हरेराम महतो, हरिद्वार राम, अजय राम, बीरबल जी, सत्येंद्र कुमार राम, निर्मल पासवान, रमाशंकर राम, पिंटू कुमार, पूर्व सरपंच लालदेव यादव शामिल थे।

- Advertisement -

विज्ञापन और पोर्टल को सहयोग करने के लिए इसका उपयोग करें

spot_img
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

विज्ञापन

spot_img

संबंधित खबरें