बक्सरबिहार

मुफस्सिल थानांतर्गत घटित हत्या घटना का सफल उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बक्सर। मुफस्सिल थानांतर्गत पाण्डेय पट्टी वार्ड नंबर 11 ठाकुरबाड़ी के बगल में सात सितंबर को रात्रि में एक वृद्ध महिला की हत्या कर उनके जेवर एवं मोबाईल चोरी कर लेने की सूचना प्रतिवेदित हुआ। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना कांड संख्या-283/24 दर्ज किया गया एवं पुलिस अधीक्षक, बक्सर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कांड का त्वरित उद्भेदन हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उद्भेदन हेतु वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में शशि रंजन मौर्या एवं प्रेम कुमार यादव का संलिप्तता प्रकाश में आयी। जिसे 11 सितंबर को इटाढी गुमटी लख नंबर 11 के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति उक्त कांड में अपना-अपना संलिप्तता स्वीकार किया है एवं इनके निशान्देही पर मृतक महिला का चोरी हुये जेवर एवं मोबाईल को बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता

शशि रंजन मौर्या पिता दिनेश सिंह, कैलख थाना धनसोई जिला बक्सर। प्रेम कुमार यादव पिता बब्लू सिंह यादव, गजाधर गंज थाना नगर जिला बक्सर।

बरामदगी

मृतिका की मोबाईल- 01, मृतिका की सोना का टॉप लटकन सहित- 01 जोड़ा, मृतिका की सोना का अंगूठी- 01, मृतिका की चाँदी का पायल- 01 जोड़ा

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर धीरज कुमार। पुनि सह थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार मुफस्सिल थाना, कुमार सिंहा नगर थाना। पुनि सह थानाध्यक्ष संजय, पुअनि युसुफ अंसारी डीआईयू बक्सर। पुअनि मंगलेश कुमार मधुकर डीआईयू बक्सर। पुअनि विकास कुमार डीआईयू बक्सर।सशस्त्र बल डीआईयू बक्सर एवं मुफस्सिल थाना। तकनीकी टीम डीआईयू बक्सर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *